चर्चित टीवी शो ‘बिग बॉस 14’ के पिछले ‘वीकेंड का वार’ पर होस्ट सलमान खान ने घोषणा कर दी थी कि ग्रैंड फिनाले एपिसोड के लिए तीन हफ्ते बचे हैं। ‘बिग बॉस 14’ शो से विकास गुप्ता के बेघर होने के बाद रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, अली गोनी, निक्की तम्बोली, राहुल वैद्य, राखी सावंत, अर्शी खान और एजाज खान की प्रॉक्सी के रूप में आईं देवोलीना भट्टाचार्जी में से एक शो का विजेता बनेगा। मगर फिनाले से तीन हफ्ते पहले ही गूगल ने बिग बॉस विनर का नाम घोषित कर दिया है।
बिग बॉस के फैंस ने गूगल कर जानना चाहा कि आखिरकार शो का विनर कौन है। इसका जवाब सर्च इंजन ने दिया- रुबीना दिलैक। गूगल के अनुसार, रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विजेता बनने जा रही हैं। गूगल ही नहीं कई टीवी सेलेब्स और बिग बॉस के एक्स-कंटेस्टेंट्स को भी लगता है कि रुबीना दिलैक ही रिएलिटी शो के इस सीजन की विजेता बनेंगी।
रुबीना दिलैक ने अपने पति और अभिनेता अभिनव शुक्ला के साथ बिग बॉस सीजन 14 में एंट्री की थी। बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी कपल को शो का हिस्सा बनाया गया। जबसे रुबीना शो में आई हैं, उन्हें लेकर यह कहा जा रहा है कि उन्हें कलर्स का चेहरा और टीवी की चर्चित अभिनेत्री होने का फायदा मिल सकता है। रुबीना केवल दूसरे कंटेस्टेंट्स से उलझती हुई नजर नहीं आती हैं, बल्कि उन्हें अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ भी शो में लड़ते देखा गया है।
पिछले हफ्ते इस कपल ने सबसे ज्यादा तब सुर्खियां बटोरी, जब सलमान खान ने वीकेंड का वार में उन्हें खूब सुनाया। उन्हें सलमान की यह डांट इसलिए सुननी पड़ी क्योंकि उन्होंने राखी द्वारा मनोरंजन के नाम पर की जा रहीं हरकतों पर आपत्ति जताई थी, जो सलमान खान की नजरों में कोई गंदी हरकत नहीं थी। इस मसले को लेकर पूरा घर रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के विरुध खड़ा नजर आया, पर घरवालों और सलमान के रवैये पर कई टीवी सेलेब्स का गुस्सा फूटा। टीवी सेलेब्स ने सिर्फ सलमान खान को ही नहीं सुनाया, साथ ही राखी को भी अपनी हद में रहने की सलाह दे डाली। इस मसले पर टीवी इंडस्ट्री रुबीना और अभिनव के साथ खड़ी नजर आई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By User 6 /
May 21, 2026 /
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By User 6 /
May 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई...
By User 6 /
May 21, 2026 /
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
By User 6 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...