Google Analytics Meta Pixel ठीक से तैर नहीं पाते थेडायनोसॉर स्पाइनोसॉरस - Ekhabri.com

ठीक से तैर नहीं पाते थेडायनोसॉर स्पाइनोसॉरस

लंदन। विशाल जीव डायनोसॉर स्पाइनोसॉरस पानी में रहते थे लेकिन ठीक से तैर नहीं पाते थे। माना जाता है कि ये सबसे विशाल मांसाहारी डायनोसॉर्स में से एक थे। इनकी ऊंचाई 15 मीटर तक थी। धरती पर रहने वाले सबसे विशाल डायनोसॉर्स में से एक स्पाइनोसॉरस के बारे में एक नई और रोचक खोज की गई। स्टडी में यूनिवर्सिटी आॅफ मैरीलैंड के प्रिंसिपल लेक्चरर टॉम होल्ट्ज का कहना है कि स्पाइनोसॉरस बेहद विचित्र जीव थे। उन्हें समझना इसलिए बहुत मुश्किल है। स्पाइनोसॉरस की खोज 1915 में की गई थी लेकिन उसके बाद से इसके व्यवहार और खासियतों के बारे में वैज्ञानिकों के लिए समझना मुश्किल रहा है। पहले की रिसर्च से यह पता चला है कि स्पाइनोसॉरस पानी में रहते थे और मछली पकड़ने के लिए अपनी विशाल पूंछ से पानी में तैरते थे। अब पाया गया है कि ये पानी में ठीक से नहीं रह पाते थे बल्कि ये नदी के तट के पास रहते थे और मछली को पानी से बाहर लेकर आते थे। टॉम का कहना है कि अभी तक जो तथ्य सामने आए हैं, उनसे ऐसा नहीं लगता कि पानी में रहने वाला शिकारी ऐसा रहा होगा। उनका कहना है कि जो सबूत मिले हैं, उनके आधार पर इसके बारे में समझने की कोशिश की जा रही है। वैज्ञानिकों ने इसके जीवाश्म और पंखों की तुलना दूसरों के खोपड़ों और कंकालों, जीवित और विलुप्त और हो चुके जीवों के साथ भी की। इस स्टडी के मुख्य लेखक और लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के सीनियर लेक्चरर डॉ. डेविड हॉन ने कहा है, ‘हमारी स्टडी में स्पाइनोसॉरस के व्यवहार की साफ तस्वीर मिलती है।’ स्टडी में पाया गया कि स्पाइनोसॉरस पानी में शिकार करने में ज्यादा तेज या असरदार नहीं रहे होंगे। अब माना जा रहा है कि वे तट के पास ही रहते होंगे। यह भी पाया जा चुका है कि स्पाइनोसॉरस आज के मगरमच्छ की तरह तैरता नहीं जानते होंगे। उसकी पूंछ में मांसपेशियां कम रही होंगी और उन्हें पानी में खुद को खींचने में ज्यादा ताकत लगती होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...