Google Analytics Meta Pixel कौशल विकास योजनाओं से युवाओं की आजीविका सुधारने सरकार का बड़ा प्लान - Ekhabri.com

कौशल विकास योजनाओं से युवाओं की आजीविका सुधारने सरकार का बड़ा प्लान

रायपुर, 05 अगस्त 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में कौशल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि युवाओं के कौशल प्रशिक्षण को सीधे रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाना है।

 

बैठक में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिलेवार उपलब्धि, बजट और प्रशिक्षण मॉड्यूल की जानकारी ली।

 

आत्मसमर्पित माओवादी और PVTG युवाओं पर विशेष फोकस

बैठक में बताया गया कि ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के तहत अब तक 549 आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि 382 प्रशिक्षणार्थी पुनर्वास केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसके अलावा पीएम जनमन योजना के तहत अत्यंत पिछड़ी जनजाति (PVTG) के युवाओं को कोर्सवार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

 

पारदर्शिता के लिए फेस स्कैनिंग और निजी संस्थाओं के साथ एमओयू

1 जुलाई 2025 से प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति फेस स्कैनिंग सिस्टम से दर्ज की जा रही है। विभाग ने नांदी फाउंडेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी संस्थाओं के साथ एमओयू किए हैं, जिनके माध्यम से गुणवत्ता आधारित प्रशिक्षण संचालित हो रहा है।

 

कौशल तिहार 2025 का आयोजन

बैठक में ‘कौशल तिहार 2025’ के आयोजन पर भी चर्चा हुई। यह प्रतियोगिता जिला और राज्य स्तर पर होगी, जिसमें दो आयु वर्ग (22 वर्ष से कम एवं अधिक) के प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें 10 प्रमुख ट्रेड जैसे ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, ग्राफिक डिजाइन, मोबाइल रिपेयरिंग, हेल्थ एंड सोशल केयर शामिल रहेंगे। विजेताओं को पुरस्कार, ट्रॉफी और रोजगार के अवसर मिलेंगे। चयनित प्रतिभागी इंडिया स्किल्स 2025 और वर्ल्ड स्किल्स 2026 (शंघाई) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Read Also  दर्दनाक हादसा : चैनल गेट के नीचे दबने से 5 साल की बच्ची की मौत, पसरा मातम

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “कौशल विकास योजनाओं को युवाओं की आजीविका, आत्मनिर्भरता और भविष्य के निर्माण से जोड़ा जाना चाहिए।”

 

बैठक में वन एवं कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव एस. भारतीदासन और सीएसडीए के सीईओ विजय दयाराम समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *