छत्तीसगढ़ में मंगलवार को हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए फिर से बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मेघगर्जन और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण तटीय ओडिशा पर बने अवदाब के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभागों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई, जिसमें नारायणपुर में 14 सेमी, औंधी में 10 सेमी, और बास्तानार, दरभा, भैरमगढ़, जगदलपुर जैसे क्षेत्रों में 7-8 सेमी वर्षा हुई। यह अवदाब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और अगले 12 घंटों में कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। मानसून की द्रोणिका दीव, सूरत, नंदुरबार, अमरावती से होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ और बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जिससे बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बुधवार सुबह अगले तीन घंटों के लिए कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं, यलो अलर्ट बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, कोरबा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जैसे जिलों के लिए जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...