Google Analytics Meta Pixel एशिया कप से पहले सौरव गांगुली को मिली जिम्मेदारी, प्रिटोरिया कैपिटल्स के बने हेड कोच - Ekhabri.com

एशिया कप से पहले सौरव गांगुली को मिली जिम्मेदारी, प्रिटोरिया कैपिटल्स के बने हेड कोच

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को साउथ अफ्रीका 20 लीग से पहले सौरव गांगुली को प्रिटोरिया कैपिटल्स का मुख्य कोच बनाया गया है। साउथ अफ्रीका 20 के आगामी सीजन 2026 से पहले सौरव गांगुली को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

गांगुली पहली बार किसी टीम का मुख्य कोच बने हैं। हेड कोच के तौर पर यह उनका पहला कार्यकाल होगा। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट ने शनिवार को प्रिटोरिया कैपिटल्स के पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद रविवार को गांगुली को कोच नियुक्त किया गया।

 

 

ट्रॉट को एसए20 के 2025 सत्र से पहले मुख्य कोच नियुक्त किया गया था लेकिन फ्रेंचाइजी 10 ग्रुप मैचों में से केवल दो जीत के साथ नॉक-आउट में पहुंचने में विफल रही और छह टीमों की टी20 लीग तालिका में पांचवें स्थान पर रही। जिसके बाद जेएसडब्ल्यू ने यह बदलाव किया है।

 

 

सेंचुरियन स्थित फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि हमें सौरव गांगुली को अपना नया मुख्य कोच घोषित करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह पहली बार होगा जब गांगुली किसी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच होंगे। 2018 और 2019 के बीच गांगुली आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के टीम निदेशक थे।

 

 

साउथ अफ्रीका 20 में खेलने वाले दिनेश कार्तिक पहले भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने पार्ल रॉयल्स की तरफ से खेला था। वहीं उनके अलावा इस बार 13 अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने इस लीग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसमें पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल, अंकित राजपूत, सारुल कंवर, अनुरीत सिंह कथूरिया, अंसारी मारूफ, महेश अहीर, निखिल जग्गा, मोहम्मद फैद, केएस नवीन, इमरान खान, वेंकटेश गलीपेली और अतुल यादव ने जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *