प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में अस्पताल निर्माण में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। AAP नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास सहित दिल्ली और आसपास के 13 ठिकानों पर छापेमारी की गई। ईडी अधिकारियों ने बताया कि यह जांच स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार से जुड़ी है, जिसमें हजारों करोड़ के घोटाले के आरोप हैं।
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई को मोदी सरकार द्वारा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बताया। उन्होंने कहा कि AAP को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि पार्टी ने केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ सबसे ज्यादा आवाज उठाई है। AAP ने इसे ध्यान भटकाने की साजिश करार दिया। वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह पुराना और झूठा मामला है, जब भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे।
सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार AAP नेताओं को झूठे केस में फंसाकर जेल भेज रही है। उन्होंने पीएम मोदी की ‘फर्जी डिग्री’ पर उठ रहे सवालों से ध्यान हटाने के लिए यह रेड कराने का दावा किया। पंजाब सीएम भगवंत मान ने भी यही कहा, कि मोदी की डिग्री विवाद से बचने के लिए कार्रवाई हुई। पूर्व सीएम आतिशी ने तंज कसा कि पूरा केस फर्जी है, क्योंकि उस वक्त भारद्वाज पद पर नहीं थे।
मामले की जड़ 2018-19 में है, जब 5590 करोड़ की 24 अस्पताल परियोजनाएं मंजूर हुईं। आरोप है कि 6800 बेड वाले 7 आईसीयू अस्पतालों पर 1125 करोड़ खर्च हुए, लेकिन तीन साल बाद भी केवल 50% काम पूरा। लोकनायक अस्पताल पर 465 करोड़ की लागत से तीन गुना ज्यादा 1125 करोड़ खर्च। पॉलीक्लिनिक्स पर 168 करोड़ की जगह 220 करोड़ लगे। स्वास्थ्य प्रणाली में देरी और अस्पष्ट लेनदेन के आरोप हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जून में जांच को मंजूरी दी थी, जो भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर आधारित है। AAP ने सभी आरोपों से इनकार किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 10, 2026 /
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...