Google Analytics Meta Pixel भारती हीरा को पद्मश्री डॉ. ममता चंद्राकर ने किया सामाजिक समरसता सम्मान से सम्मानित - Ekhabri.com

भारती हीरा को पद्मश्री डॉ. ममता चंद्राकर ने किया सामाजिक समरसता सम्मान से सम्मानित

भाटापारा। सुर गंगा सांस्कृतिक लोकमंच कड़ार (भाटापारा) की स्टार गायिका भारती हीरा को सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निर्मल ज्ञान मंदिर भिलाई नगर में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. ममता चंद्राकर के कर कमलों से सामाजिक समरसता सम्मान प्रदान किया गया। प्रांतीय समाज गौरव विकास समिति रायपुर (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में आयोजित अष्टम राज्य स्तरीय सामाजिक प्रतिभा सम्मान समारोह 2021 का आयोजन भिलाई में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. ममता चंद्राकर, कुलपति इन्दिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़, विशेष अतिथि डॉ. किरण गजपाल स्नातकोत्तर उच्च शिक्षा प्राचार्य, अध्यक्ष आर. आर. साहू वरिष्ठ एडवोकेट एवं प्रोफेसर लॉ कॉलेज दुर्ग के गौरवशाली उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुखदेव राम साहू सरस थे। इस अवसर पर साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेल, समाज सेवा आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वालों का सम्मान किया गया। सांस्कृतिक क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सामाजिक समरसता सम्मान प्रदान किया गया। विदित हो कि भारती हीरा 06 वर्ष की उम्र से विभिन्न मंचों में अपनी विलक्षण प्रतिभा दिखाते आ रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, शाला प्रवेश गीत, मतदाता जागरूकता, कोरोना जागरूकता, कोरोना वारियर्स सम्मान आदि के लिए गीत/संगीत के माध्यम से लोगों तक संदेश देते आ रहे हैं। भारती हीरा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाईयाँ प्रेषित की है। इनमें सर्व जिला मुख्य आयुक्त स्काउट अजय राव, जिलाध्यक्ष रामाधार पटेल, के आर कश्यप, वंदना तिवारी, नीरज बाजपेयी, पीयूष मिश्रा, नरेश केशरवानी, शंकर लाल साहू, पूनम सिंह साहू, बालक दास राउत, बी.आर. श्रेय, कृपासिंधु बघमार, मुंशीराम साहू, मनोहर साहू, रामलाल साहू, राजेश साहू, महेंद्र जांगड़े, हेमन्त साहू, सुरेंद्र पैकरा, खम्भन पैकरा, चंद्रशेखर पटेल, चंद्रशेखर साहू, स्मिता चंदेल, कु. मंजू डहरिया, गायत्री देवांगन विद्यालय परिवार सहित, बलदेव भारती, नरेंद्र वर्मा, अजय अमृतांशु, कन्हैया साहू अमित, मनीराम साहू मितान, हेमन्त मानिकपुरी, इंद्राणी साहू, चन्द्रकिरण शर्मा, वंदना गोपाल शर्मा, संदीप परगनिहा, मोहन निषाद, संतोष फ़रिकार आदि साहित्यकारों ने।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...