Google Analytics Meta Pixel ACB की बड़ी कार्रवाई, हेड कांस्टेबल 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार - Ekhabri.com

ACB की बड़ी कार्रवाई, हेड कांस्टेबल 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

राजस्थान के सांचौर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शनिवार, 6 सितंबर 2025 को एक साहसिक कार्रवाई करते हुए सरवाना थाने के हेड कांस्टेबल भंवरलाल को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई बाड़मेर ACB इकाई ने जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई।

 

 

ACB को एक शिकायत मिली थी, जिसमें बताया गया कि हेड कांस्टेबल भंवरलाल, जो एक मामले का अनुसंधान अधिकारी है, पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए परिवादी (वकील) से रिश्वत मांग रहा था। उसने मुकदमे में नामजद आरोपियों के अलावा अन्य सह-आरोपियों को शामिल न करने और जांच में सहयोग देने के बदले 50,000 रुपये की मांग की थी। शिकायत की सत्यता जांचने के बाद ACB ने एक जाल बिछाया।

 

 

जाल के तहत भंवरलाल को उसके राजकीय आवास पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया। यह कार्रवाई ACB मुख्यालय के निर्देशों के तहत की गई। मौके पर पहुंची टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाव, अगले 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें रायपुर सहित पूरा वेदर अपडेट

By User 6 / June 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *