Google Analytics Meta Pixel मोदी सरकार की टेलीकाम को राहत के बाद सेंसेक्स 59,000 के पार - Ekhabri.com

मोदी सरकार की टेलीकाम को राहत के बाद सेंसेक्स 59,000 के पार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में गत दिनों हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में टेलीकाम सेक्टर को बड़ी राहत दी गई। इसका सीधा असर घरेलू शेयर बाजारों में दिखा। शेयर बाजारों में जबरदस्त उछाल देखा गया। दिन के कारोबार में बीएसई का 30-शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पहली बार 59,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ। दिन के कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 417.96 अंकों यानी 0.71 फीसद मजबूती के साथ 59,141.16 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50-शेयरों वाला निफ्टी भी 110.05 अंक यानी 0.63 फीसद उछलकर 17,629.50 पर स्थिर हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में यह लगातार तीसरे कारोबारी सत्र का उछाल था। सेंसेक्स पैक में सबसे अधिक 7.34 फीसद का उछाल इंडसइंड बैंक के शेयरों में दर्ज किया गया। आइटीसी, एसबीआइ, आरआइएल, कोटक महिंद्रा बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी बड़ी तेजी देखी गई। हालांकि सेक्टर को राहत के बावजूद भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट रही।

टीसीएस,  टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और डा. रेड्डीज के शेयर भी 1.32 फीसद तक फिसल गए। वोडाफोन आइडिया के शेयरों में इंट्रा-डे में करीब 28 फीसद का उछाल देखा गया। कंपनी के शेयर 25.98 फीसद मजबूत होकर 11.25 रुपये पर बंद हुए।

सेक्टोरल इंडेक्स के मामले में बीएसई बैंकेक्स में सबसे अधिक 2.12 फीसद का उछाल दर्ज किया गया। एनर्जी, फाइनेंस, एफएमसीजी तथा आयल व गैस इंडेक्स में भी निवेश्ाकों ने अच्छी खरीदारी की। हालांकि मेटल, टेक, आइटी व बेसिक मैटीरियल्स से निवेशकों ने दूरी बनाई। बीएसई के मिडकैप व स्मालकैप इंडेक्स में 0.48 फीसद का उछाल दर्ज किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...