गीदम। गीदम में दी रात नेशनल हाईवे 63 पर दो गाड़ियों में हुई टक्कर में दो लोग जिंदा जल गए।घटना किलेपाल ठाकुर हार्डवेयर के सामने हुई । दो गाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें दोनों जल गईं। यह दुर्घटना गीदम से आ रही वेन्यू कार में हुई, जिसमें तीन लोग सवार थे – सुनील दास मानिकपुरी, अनिकेत और मानिक, जो सभी हारम पारा गीदम के निवासी थे। इस हादसे में सुनील दास और मानिक कार में ही जलकर खत्म हो गए। वहीं, बोलेरो चालक बुधराम टक्कर के बाद गाड़ी से बाहर निकलकर किलेपाल अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्हें घायल अवस्था में भर्ती कराया गया। अनिकेत, जो टक्कर के समय गाड़ी के सामने सीट पर बैठा था, ड्राइवर के बगल में बैठा था, वह गाड़ी से निकल गया और गाड़ी में आग लग गई। सुनील दास और मानिक को गाड़ी से नहीं निकाला जा सका और वे गाड़ी में ही जलकर खत्म हो गए।










