Google Analytics Meta Pixel शहीद पवन मण्डावी को परिजनों ने गृह ग्राम में दी अंतिम विदाई - Ekhabri.com

शहीद पवन मण्डावी को परिजनों ने गृह ग्राम में दी अंतिम विदाई

 अंतिम यात्रा में शामिल होने केशकाल एवं कोण्डागांव विधायक सहित कलेक्टर और एसपी पहुंचे

कोण्डागांव। नारायणपुर में 23 मार्च को हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान पवन मण्डवी के पार्थिव शरीर को केशकाल ब्लॉक अंतर्गत स्थित गृहग्राम भरीर्पारा लाया गया। जहां पर जवान का अंतिम संस्कार उनके परिजनों एवं ग्राम वासियों के उपस्थिति में किया गया। इस दौरान शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए केशकाल विधायक संतराम नेताम, कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, जिला पंचायत देवचंद मातलाम, कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण ग्राम पहुंचे। इस दौरान शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके गृहग्राम भरीर्पारा में पहुंचे एवं नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी साथ ही पुलिस दल द्वारा भी शहीद को सलामी देकर राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। ज्ञात हो कि मंगलवार 23 मार्च सायं करीबन 04.15 बजे को नारायणपुर जिला मुख्यालय से 55 किलो मीटर दूर कन्हरगांव व कड़ेनार मार्ग के मध्य एक पुलिया के पास डीआरजी जवानों से भरी बस को माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया गया। इस ब्लास्ट से 05 जवान शहीद हुए थे। जिसमें कोण्डागांव जिले के केशकाल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भरीर्पारा निवासी पवन मण्डावी भी शामिल थे। शहीद पवन मण्डावी डीआरजी में प्रधान आरक्षक के रूप में शामिल थे। वे अपने पीछे एक भरापूरा परिवार छोड़ गये। उनके परिवार में माता पिता, पत्नी, चार बहनें (विवाहित) एवं दो भाई शामिल है। शहीद जवान का अंतिम संस्कार उनके पिता द्वारा किया गया। पवन मण्डावी 2010 में डीआरजी में शामिल हुए थे। इस दौरान विधायक कोण्डागांव, केशकाल, कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने शहीद जवान को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी साथ ही शहीद जवान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढ़ांढस बंधाया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...