Google Analytics Meta Pixel Nude Party: क्लब के मालिक सहित सात गिरफ्तार - Ekhabri.com

Nude Party: क्लब के मालिक सहित सात गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रस्तावित स्ट्रेंजर हाउस/पूल पार्टी का पुलिस ने बड़ा राजफाश किया है। सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से प्रचारित किए जा रहे इस इवेंट को आयोजित करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि APARICHIT CLUB PRESENT RAIPUR’S BIGGEST STRANGERS HOUSE/POOL PARTY के नाम से 21 सितम्बर को शाम 4 बजे से देर रात तक वीआईपी रोड स्थित किसी फार्म हाउस या क्लब में पार्टी आयोजित की जाएगी। इस पार्टी को लेकर इंस्टाग्राम पर अपरिचित क्लब नाम से पेज बनाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर साइबर विंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेब पोर्टल पर वायरल हो रहे पोस्टर व मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में आयोजन से जुड़े कई लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपित

संतोष जेवानी और अजय महापात्रा इवेंट आयोजक। संतोष गुप्ता भाठागांव स्थित एसएस फार्म हाउस का मालिक, जिसने पार्टी के लिए जगह उपलब्ध कराई।अवनीश गंगवानी What is Raipur नाम से सोशल मीडिया पर इवेंट का प्रचार करता था। जेम्स बेक हाईपर क्लब का मालिक, जिसने दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार यादव के साथ मिलकर पार्टी का प्रमोशन किया। दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार यादव क्लब से जुड़े प्रमोटर, जो आयोजन को बढ़ावा दे रहे थे।पुलिस ने बताया कि इस इवेंट में प्रवेश के लिए कई युवाओं ने बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की थी। ऐसे सभी खातों और लेन-देन की जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह आयोजन अश्लील गतिविधियों और अवैध पार्टी को बढ़ावा देने की कोशिश थी, जिस पर सख्ती से रोक लगाई गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *