रायपुर, 6 अक्टूबर 2025।
भारत सरकार के स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय ने दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवा देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। मंत्रालय ने राज्यों को भेजी गई एडवाइजरी में स्पष्ट किया है कि पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी इन दवाओं का उपयोग सामान्यतः अनुशंसित नहीं है। यह निर्णय शिशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा और संभावित दुष्प्रभावों से बचाव के लिए लिया गया है।
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार की एडवाइजरी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO)तथा सिविल सर्जनों को निर्देश जारी किए हैं कि राज्य के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए।
स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त ने इस विषय पर एक उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसआयोजित कर सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में खांसी या सर्दी की दवा डॉक्टर की सलाह के बिना बच्चों को न दी जाए।
विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकांश मामलों में बच्चों की सामान्य खांसी-जुकाम कुछ दिनों में स्वतः ठीक हो जाती है, इसलिए स्वयं-दवा (Self-Medication) से बचना चाहिए। विभाग आम जनता में भी इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाएगा।
औषधि आपूर्ति और निर्माण इकाइयों पर सख्त निगरानी
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) के अनुसार जिन कंपनियों के विरुद्ध अन्य राज्यों में कार्रवाई की गई है, उनकी राज्य में किसी भी प्रकार की सरकारी आपूर्ति नहीं है। यह स्थिति राज्य की औषधि आपूर्ति श्रृंखला की पारदर्शिता और सतर्कता को दर्शाती है।
औषधालयों का निरीक्षण और अभियान तेज
भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव द्वारा 5 अक्टूबर को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद, छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने प्रदेशभर में औषध निर्माण इकाइयों का जोखिम-आधारित निरीक्षण (Risk-Based Inspection) शुरू कर दिया है।
औषधि निरीक्षकों की टीमों को सभी निजी फार्मेसियों और मेडिकल स्टोर्स का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी संस्थान इस गाइडलाइन का उल्लंघन न करे।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा न दें और किसी भी संदिग्ध दवा विक्रेता की सूचना संबंधित विभाग को अवश्य दें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 5, 2026 /
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 5, 2026 /
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...
By User 6 /
June 6, 2026 /
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...
By User 6 /
June 7, 2026 /
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...
By User 6 /
June 7, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...