गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन से छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार

रायपुर, 7 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने आज रेल मंत्रालय की ₹24,634 करोड़ की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इनमें ₹2,223 करोड़ की लागत वाली गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना भी शामिल है, जो छत्तीसगढ़ के पश्चिमी अंचल के औद्योगिक और व्यापारिक विकास को नई दिशा देगी।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ अब विकास की नई पटरी पर तेज़ी से अग्रसर है।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “यह स्वीकृति न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति देगी। यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यावरणीय विकास का मजबूत आधार बनेगी।”

 

84 किलोमीटर की परियोजना से बढ़ेगा औद्योगिक निवेश

 

84 किलोमीटर लंबी यह रेल परियोजना राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) और गोंदिया (महाराष्ट्र) जिलों से होकर गुज़रेगी। इसे पाँच वर्षों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

परियोजना में 15 बड़े पुल, 123 छोटे पुल, 1 सुरंग, 3 रोड ओवरब्रिज (ROB) और 22 रोड अंडरब्रिज (RUB) शामिल हैं।

 

यह रेल लाइन आकांक्षी जिला राजनांदगांव के यात्रियों, व्यापारियों और निवेशकों के लिए नई संभावनाएं खोलेगी। स्थानीय व्यवसायों को परिवहन सुविधा मिलने से व्यापारिक गतिविधियों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

 

हर वर्ष 30.6 मिलियन टन अतिरिक्त माल यातायात संभव

 

परियोजना पूरी होने के बाद प्रतिवर्ष लगभग 30.6 मिलियन टन अतिरिक्त माल यातायात संभव होगा। इससे रेलवे की आमदनी में वृद्धि होगी और राज्य की औद्योगिक इकाइयों को कच्चे माल व तैयार उत्पादों के परिवहन में बड़ी राहत मिलेगी।

 

साथ ही, अनुमानतः 23 करोड़ किलोग्राम CO₂ उत्सर्जन में कमी, 4.6 करोड़ लीटर डीज़ल की बचत, और लगभग ₹514 करोड़ की लॉजिस्टिक लागत में कमी होगी। यह पहल हर वर्ष 1 करोड़ पेड़ों के बराबर कार्बन उत्सर्जन घटाने के समान है — जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है।

 

खनिज और ऊर्जा क्षेत्र को नई ऊर्जा

 

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नई रेल लाइन से रायगढ़, मांड, कोरबा और इब घाटी की खदानों से कोयला परिवहन तेज़ होगा। इससे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के थर्मल पावर प्लांट्स को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

 

यह परियोजना छत्तीसगढ़ की खनिज अर्थव्यवस्था और लॉजिस्टिक नेटवर्क दोनों को मजबूती देगी।

 

‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ के विज़न की दिशा में ऐतिहासिक कदम

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोंदिया–डोंगरगढ़ चौथी रेल लाइन परियोजना छत्तीसगढ़ के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा, औद्योगिक प्रगति और पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करेगी। यह परियोजना राज्य को “विज़न विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के लक्ष्य की ओर ले जाने वाला एक ऐतिहासिक कदम है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *