रायपुर, 8 अक्टूबर 2025 — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार की पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से प्रदेश के युवाओं का भविष्य अब सुरक्षित दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में उच्च शिक्षा विभाग के प्रयोगशाला तकनीशियन पद पर चयनित 233 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 20 महीनों में 10 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। पुलिस, विद्युत, सहकारिता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और आदिम जाति विकास विभागों सहित कई क्षेत्रों में भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में उच्च शिक्षा विभाग में 700 सहायक प्राध्यापक और स्कूल शिक्षा विभाग में 5000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर को ऐतिहासिक और गौरवशाली बताते हुए कहा कि “पहली बार इतनी बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र एक साथ प्रदान किए जा रहे हैं। यह विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा।” उन्होंने सभी नवनियुक्त युवाओं से अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति से रोजगार के नए द्वार खुले हैं। अब तक लगभग ₹7 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कई उद्योग इकाइयों की स्थापना प्रारंभ हो चुकी है। इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश की जनता को व्यापक रोजगार के अवसर मिलेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शिता और निष्पक्षता की परंपरा स्थापित हुई है। उन्होंने तीन माह की अवधि में तीन चरणों में पूरी की गई पारदर्शी काउंसलिंग प्रक्रिया की सराहना करते हुए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।
कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, उच्च शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीदासन सहित अधिकारीगण और नवनियुक्त तकनीशियन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...