Google Analytics Meta Pixel 5 महीने में 3 बच्चों का शिकार करने वाला 2 साल का तेंदुआ पकड़ाया - Ekhabri.com

5 महीने में 3 बच्चों का शिकार करने वाला 2 साल का तेंदुआ पकड़ाया

धमतरी। धमतरी में शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम ने एक तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। इसके बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते वन विभाग ने उसे तत्काल ही घने जंगल में छोड़ने के लिए भेज दिया। पिछले 5 महीने में जिले के सिहावा क्षेत्र में तेंदुआ 3 बच्चों को अपना शिकार बना चुका है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पकड़ा गया तेंदुआ, वही आदमखोर है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग स्थानों पर पिंजरा लगाया था। शुक्रवार तड़के श्रृंगीऋषि पहाड़ी गुफा के नीचे रखे पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। इसके बाद वन कर्मियों ने इसकी सूचना अफसरों को दी तो मौके पर एसडीओ हरीश पांडे, बिड़गुड़ी रेंजर दीपक गावड़े सहित पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए। जानकारी फैली तो ग्रामीणों की भी भीड़ जुटना शुरू हो गई। इसके बाद तेंदुए को वन विभाग की टीम ले गई। तेंदुए की दहशत सिहावा क्षेत्र में इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि लोगों ने शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया था। इसी महीने की 11 तारीख को तेंदुए ने ओडिशा के नवरंगपुर से परिजन के साथ श्रृंगीऋषि दर्शन करने आए 6 साल के बच्चे को मार दिया था। इससे पहले 15 मई को मुकुंदपुर में 8 साल के बच्चे और 23 सितंबर को मुकुंदपुर में ही 12 साल के बच्चे की जान ले चुका था। नाराज लोगों ने जाम भी लगाया था।
घने जंगल में छोड़ा है तेंदुए को
एसडीओ हरीश पांडे ने बताया कि एक तेंदुआ पकड़ा गया है। इसे दूर टाइगर रिजर्व उदंती अभ्यारण के अरसी कन्हार जंगल के कक्ष क्रमांक 224 में छोड़ा गया है। यहां काफी घना जंगल है और आबादी भी कम है। तेंदुए के लिए पर्याप्त शाकाहारी पशु भोजन के लिए उपलब्ध है। तेंदुआ करीब डेढ़ से 2 वर्ष का नर था। इसे सिहावा थाना में लाया गया था, जहां पर देखने भीड़ उमड़ गई थी। इस वजह से जल्द से जल्द इसे छोड़ा गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...