Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डिजिटल उड़ान को मिला राष्ट्रीय मंच - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डिजिटल उड़ान को मिला राष्ट्रीय मंच

नई दिल्ली/रायपुर, 9 अक्टूबर 2025। भारत मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में छत्तीसगढ़ की डिजिटल प्रगति और तकनीकी क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में आयोजित भारत मोबाइल कांग्रेस 2025 में वित्त मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री ओ. पी. चौधरी ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ की डिजिटल विकास यात्रा को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच दूरसंचार अवसंरचना के विकास में समन्वय सहकारी संघवाद का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

चौधरी ने अपने संबोधन में मोबाइल नेटवर्क विस्तार, साइबर सुरक्षा, डेटा सेंटर निवेश, नई तकनीकों के प्रोत्साहन और सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे विषयों पर जोर दिया। उन्होंने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष छत्तीसगढ़ में मोबाइल टावर और हाई-स्पीड इंटरनेट विस्तार के लिए ठोस तर्क प्रस्तुत किए और अन्य राज्यों को भी डेटा सेंटर एवं डिजास्टर रिकवरी साइट छत्तीसगढ़ में स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया।

 

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भारत सरकार द्वारा जारी राइट ऑफ वे (ROW) नियम, 2024 को अधिसूचित कर 1 जनवरी 2025 से लागू किया है तथा केंद्रीय ROW पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित और कम जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्रों में लगभग 1,600 मोबाइल टावर स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र से अनुरोध किया कि LWE फेज-I व II, Aspirational Districts और 4G Saturation योजना के तहत छत्तीसगढ़ को विशेष श्रेणी रियायत मिले, जिससे दूरस्थ इलाकों में कनेक्टिविटी मजबूत हो सके।

 

“धरती आबा योजना” के तहत नए टावरों की स्वीकृति और सैटेलाइट आधारित नेटवर्क समाधान की भी उन्होंने मांग रखी।

Read Also  चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

 

चौधरी ने बताया कि भारतनेट परियोजना फेज-III के अंतर्गत राज्य द्वारा ₹3,761.15 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे 5,659 ग्राम पंचायतों को हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में ई-गवर्नेंस, टेलीमेडिसिन और डिजिटल पेमेंट जैसी सेवाएं सशक्त होंगी।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “डिजिटल इंडिया” के सपने को साकार करने में छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

साइबर सुरक्षा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा स्टेट डेटा सेंटर और मैनेज्ड सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (MSOC) की स्थापना की जा रही है। रायपुर में रैंक बैंक डेटा सेंटर्स द्वारा देश का पहला AI-Optimized Data Center Park लॉन्च किया गया है, जिसमें ₹1,000 करोड़ का निवेश किया गया है जो अगले पाँच वर्षों में ₹3,000 करोड़ तक पहुँचेगा।

 

इसी तरह, ESDS Software Solutions ने रायपुर में ₹600 करोड़ के निवेश से उन्नत AI-आधारित डेटा सेंटर प्रस्तावित किया है।

 

चौधरी ने सभी सरकारी और निजी संस्थानों को छत्तीसगढ़ में अपने डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर स्थापित करने का निमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य सरकार सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से निवेशकों को सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने

के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *