Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने कहा—युवा बने कलेक्टर, डॉक्टर और इंजीनियर - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने कहा—युवा बने कलेक्टर, डॉक्टर और इंजीनियर

मुख्यमंत्री ने कहा—युवा बने कलेक्टर, डॉक्टर और इंजीनियर

 

 

 

 

कटघोरा (कोरबा)।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि समाज की उन्नति और प्रगति के लिए शिक्षा ही एकमात्र मार्ग है। सरकार स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को कोरबा जिले के कटघोरा में आयोजित सातगढ़ कंवर समाज के सामाजिक सम्मेलन और वीर शहीद सीताराम कंवर की पुण्यतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर शहीद सीताराम कंवर समाज के गौरव हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने रामपुर चौक में शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक तीर-धनुष भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं —

 

  • सातगढ़ कंवर समाज के सामाजिक भवन निर्माण हेतु ₹1 करोड़ की स्वीकृति,

  • शहीद सीताराम कंवर की नई प्रतिमा स्थापना के लिए ₹10 लाख,

  • भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा और प्रवेश द्वार निर्माण के लिए ₹25 लाख,

  • कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा की।

 

उन्होंने कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु चौक का नामकरण, मूर्ति स्थापना और स्वागत द्वार सह उद्यान निर्माण का भूमिपूजन भी किया।

 

मुख्यमंत्री ने समाज से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें, युवा नशे से दूर रहें और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने बताया कि राज्य में मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईआईटी और लॉ यूनिवर्सिटी जैसे उच्च शिक्षा संस्थान संचालित हैं।

Read Also  प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, फ़रवरी में ही निकले कूलर और पंखें

 

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने का कार्य तेजी से हो रहा है। सरकार गठन के साथ ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है, और महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह मिल रहा है।

 

उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को ₹5500 प्रति बोरा की दर से भुगतान किया जा रहा है तथा चरण पादुका योजना को पुनः प्रारंभ किया गया है।

रामलला दर्शन योजना के तहत हज़ारों श्रद्धालु हर माह अयोध्या धाम की यात्रा कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 माह में 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है और शीघ्र ही 5 हजार शिक्षकों व 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती होगी। नई औद्योगिक नीति को रोजगारमुखी बनाकर युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल, तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, महापौर संजू देवी राजपूत, कंवर समाज के केंद्रीय अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कंवर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *