रायपुर। दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम रूप से 17 और 18 अक्टूबर को जारी किया जा रहा है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों की दिवाली पहले से ज्यादा रोशन हो जाएगी।
आम तौर पर राज्य शासन माह के अंतिम दिनों में वेतन भुगतान करता है, लेकिन इस बार त्योहार को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह विशेष निर्णय लिया है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विभागों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके लिए राज्य के सभी कोषालय और उपकोषालय 18 अक्टूबर को भी खुले रहेंगे, ताकि किसी कर्मचारी को वेतन प्राप्त करने में कोई दिक्कत न हो।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि मजदूरी, मानदेय और पारिश्रमिक जैसे अन्य भुगतानों में भी नियमानुसार अग्रिम भुगतान की सुविधा दी जा सकती है। अधिकारियों के अनुसार, इस कदम से न केवल कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि वे दिवाली की तैयारियों में बिना किसी तनाव के शामिल हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह निर्णय कर्मचारियों के हित में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। त्योहार के मौके पर वेतन का अग्रिम भुगतान सरकार की संवेदनशील और कर्मचारी-मित्र छवि को और मजबूत बनाता है। इस फैसले से कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है और सभी ने सरकार के इस कदम की सराहना की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...
By User 6 /
April 16, 2026 /
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...
By User 6 /
April 17, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
By User 6 /
April 21, 2026 /
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
By User 6 /
April 16, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ...
By User 6 /
April 16, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नारी...
By User 6 /
April 18, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS Sameer Vishnoi के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है,...
By User 6 /
April 17, 2026 /
उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। नर्स का शव एक डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया...
By User 6 /
April 18, 2026 /
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...