Google Analytics Meta Pixel 50 भारतीय युवक अमेरिका से डिपोर्ट, सबके हाथ-पैरों में लगी थी हथकड़ी- बेड़ियां - Ekhabri.com

50 भारतीय युवक अमेरिका से डिपोर्ट, सबके हाथ-पैरों में लगी थी हथकड़ी- बेड़ियां

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हरियाणा के 50 युवकों को वहां की सरकार ने डिपोर्ट कर भारत भेज दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर इन सभी युवकों को लेकर विमान पहुंचा। विमान से उतरते ही युवकों के हाथ और पैरों में लगी हथकड़ियों को देखकर परिजन भावुक हो उठे। एयरपोर्ट से हरियाणा के विभिन्न जिलों की पुलिस इन युवकों को अपने-अपने जिलों में लेकर गई। इनमें सबसे अधिक 14 युवक कैथल जिले के हैं।

 

सभी युवक कुख्यात ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका पहुंचे थे। वे पनामा के खतरनाक जंगलों, निकारागुआ और ग्वाटेमाला जैसे देशों से गुजरकर वहां पहुंचे। कई युवकों ने पहले छोटे देशों में प्रवेश किया और फिर अवैध रास्तों से अमेरिका में दाखिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका जाने के लिए इन युवकों ने 50 से 70 लाख रुपये तक खर्च किए थे। किसी ने अपनी जमीन बेच दी तो किसी ने भारी ब्याज पर लोन लिया।

 

कैथल के गांव के नरेश कुमार ने बताया कि उसने अपनी एक एकड़ जमीन बेचकर 42 लाख रुपये एजेंट को दिए थे। एजेंट ने दूसरे बॉर्डर से अमेरिका भेजा, लेकिन वहां पहुंचते ही पुलिस ने पकड़ लिया। “इसके बाद से मैं जेल में ही था। अमेरिका की जेलों में सैकड़ों भारतीय बंद हैं। मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि डंकी रूट से कभी विदेश न जाएं,” उसने कहा। डिपोर्ट होकर लौटे युवकों के पास केवल एक-एक बैग था। ये सभी लंबे समय तक अमेरिकी कैंपों में रहे। वहां से प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें भारत भेजा गया।

Read Also  ACB की बड़ी कार्रवाई, हेड कांस्टेबल 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 

डीएसपी ललित यादव ने बताया कि 14 में से 13 युवकों को पूछताछ के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। एक युवक, जिस पर पहले से शराब तस्करी का केस दर्ज था, उसे पुलिस अपने साथ ले गई है। अभी तक किसी युवक ने किसी एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है। डीएसपी ने कहा कि “अगर कोई शिकायत करता है तो एजेंटों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।” अधिकारियों के अनुसार, यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। तीन नवंबर को अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों का एक और विमान भारत पहुंचने वाला है, जिसमें कई हरियाणा निवासी भी शामिल होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *