Google Analytics Meta Pixel लॉकडाउन में बढ़ीं सीरियल के सितारों, मजदूरों और तकनीशियनों की मुश्किलें - Ekhabri.com

लॉकडाउन में बढ़ीं सीरियल के सितारों, मजदूरों और तकनीशियनों की मुश्किलें

मुम्बई: पिछले साल जी टीवी पर मई में शुरू हुए और फिर 7 महीने यानि नवंबर‌, 2019 में बंद हुए शो ‘हमारी बहू सिल्क’ के 15 प्रमुख किरदारों और शो से जुड़े अन्य 25-30 अन्य लोगों का पेमेंट पिछले एक साल से अटका हुआ है. मगर शो के निर्माताओं – ज्योति गुप्ता, दिवयानी रेले और सुंधाशु त्रिपाठी के कानों में जूं तक नहीं रेंगे रही है. लॉकडाउन ने इन तमाम लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया औए ऐसे में यह यह सभी किसी भी तरह से अपना बकाया पैसा चाहते ताकि लॉकडाउन के इस माहौल में उनकी मुसीबतें कम हों.

ऐसे में एबीपी न्यूज़ ने शो में मुख्य रोल निभानेवाले चार कलाकारों – जान खान, चाहत पांडे और रीवा से बकाया पैसों और लॉकडाउन की मुश्किलों पर बात की. जानिए चारों ने हमें क्या कुछ बताया.

जान खान‌: मैंने अप्रैल, 2019 में शो के लिए लीड के तौर पर काम करना शुरू किया था और शो मई में ऑनेयर गया था. 90 दिनों में पेमेंट के रूल के हिसाब से मुझे तीन महीने‌ बाद 20 दिनों के काम‌ के पैसे मिले थे. शो नवंबर में बंद हो गया,‌ लेकिन मुझे बाकी छह महीने यानि मुझे 90% मेहनताना अभी तक नहीं मिला है. मुझे ही नहीं, मेरे साथ शो‌ में काम करनेवाले बाकी तमाम कलाकारों, 2-4 दिन के‌ लिए शो में काम करनेवाले जूनियर आर्टिस्ट्स,‌ मेकअप मैन, हेयर ड्रेसर्स, कैमरामैन और तमाम‌ डिपार्टमेंट के लोगों का पैसा बकाया है. शो के प्रमुख 15 कलाकारों का तकरीबन 1.20 करोड़‌ रुपये और 25-30 मजदूरों व टेक्नीशियनों का कुल 80 लाख रुपये यानि निर्माताओं पर दो करोड़‌ रुपये‌ की देनदारी बनती है. फोन करने पर शो के निर्माता – ज्योति गुप्ता, देवयानी रेले और सुधांशु त्रिपाठी की तरफ से कभी कोई ठोस जवाब नहीं मिलता है. ज्योति गुप्ता ने हमें यहां तक कहा कि तुम लोगों को जो करना है करो. पिछले एक साल से अपने ही पैसे मांग-मांगकर शो के‌ तमाम कलाकार और अन्य लोग परेशान हो चुके हैं.

Read Also  टीवी जगत में कोरोना एक्टर पार्थ समथान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

लॉकडाउन के इस माहौल में और पैसे के अभाव इनमें से मजदूरों और तकनीशियनों के जेहन में अब खुदकुशी के‌ ख्याल आने लगे हैं. अगर पैसे के लिए कोई ऐसा कदम उठा लेता है, तो किसी के साथ इससे बुरा किसी के साथ क्या हो सकता है? सात महीने‌ में ही शो के‌ नवंबर‌, 2019 में अचानक से बंद हो जाने के बाद‌ हमें लगा कि चलो निर्माताओं को भी नुकसान उठाना पड़ा होगा, तो ऐसे में हम इंतजार करते गये, लेकिन पैसों के‌ लिए मेरा और‌ शो के‌ लिए काम करनेवाले तमाम लोगों का इंतजार कभी न खत्म होनेवाला साबित हो रहा है. ये सब देखकर लगता है जैसे लोगों में इंसानियत बची ही नहीं है.

चाहत पांडे: हमारे पिछले शोज की पूरी सेविंग कब की खत्म हो गयी है. बिना आमदनी‌ के एक साल तक मुम्बई जैसे शहर में सरवाइव करना बहुत मुश्किल है. इसीलिए मैं अब मध्य प्रदेश में दमोह स्थित अपने घर में वापस आ गयी हूं. शो के निर्माताओं की तरफ से हम कलाकारों को कुल मेहनताने का 40% पैसे देने का ऑफर था, मगर हमने ऑफर ठुकरा दिया. हमने 12 घंटे की बजाय 18-20 घंटे भी शो के लिए काम किया है. ऐसे में हम‌ इतने कम पैसे में समझौता कैसे कर लेते? निर्मातों के बार बार हमें यह झूठ भी बोला की जी टीवी की तरफ से उन्हें पैसे नहीं मिले हैं, ऐसे में वो हमें पेमेंट नहीं कर सकते हैं. चैनल की तरफ से ज्यादातर पैसे निर्माताओं को दिये जा चुके हैं, लेकिन वो पैसा भी हम तक नहीं पहुंचा है.

Read Also  Gulabo Sitabo Trailer: लॉन्च हुआ अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'गुलाबो सिताबो' का ट्रेलर

मुम्बई में खाने-पीने का खर्च, घर का किराया, खुद को मेंटटेन करना कोई मामूली बात नहीं. पिछले एक साल से मैं जैसे-तैसे मैनेज कर रही थी, लेकिन लॉकडाउन ने सबकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. ऐसे में अब हमें इन पैसों की सख्त जरूरत है. पैसों की तंगी की वजह से लोगों के‌ दिमाग में आत्महत्या करने का ख्याल आना स्वाभाविक है. शो से जुड़े कई मजदूर और तकनीशियन खुदकुशी की बातें करने लगे हैं. अगर निर्माताओं ने ऐसे संजीदा वक्त में पैसे नहीं दिये तो बहुत देर हो जाएगी.

रीवा चौधरी: मैं मुम्बई में अपने भाई के घर में रहती हूं और मुझे हर महीने किराया चुकाने‌ की जद्दोजहद से नहीं गुजरना पड़ रहा है और न ही मुझे बाकी कलाकारों की तरह मुम्बई छोड़कर वापस जाना पड़ा है. लेकिन मेरे साथ भी तमाम तरह के खर्चे जुड़े हुए हैं. लॉकडाउन है, सारे काम बंद हैं और पिछले सीरियल के पैसे के लिए भी हमें एक साल से स्ट्रगल कर रहे हैं. शो से जुड़े तमाम डेली वेज वर्कर्स, जूनियर आर्टिस्ट्स और तकनीशियन दाने-दाने‌ को मोहताज हो गये हैं, मगर सीरियल के निर्माताओं के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है. उन्हें शो के लिए दिन-रात एक कर देनेवाले इन लोगों की तकलीफें दिखायी नहीं दे रहीं हैं. शो‌ के तीनों निर्माताओं ने अपने हक के पैसे मांगनेवाले सभी को फोन पर ब्लॉक कर दिया है. मुझे नहीं पता था पहले ही सीरियल‌ में काम करने का‌ मेरा अनुभव इतना बुरा साबित होगा. मैं बस उम्मीद करती हूं कि आर्थिक तंगी से गुजर रहा कोई शख्स खुदकुशी न कर ले.

Read Also  SONU SOOD से एक यूजर ने की गर्लफ्रेंड से मिलवाने की अपील, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

कीर्ति चौधरी: पिछले साल नवंबर में सीरियल बंद हो जाने के बाद किसी सीरियल में मुझे काम नहीं मिला. शो‌ के ज्यादातर कलाकारों का यही हाल है. मैं एंकरिंग, इवेंट्स और मॉडलिंग कर जैसे तैसे खुद को संभाला. लेकिन लॉकडाउन के चलते मुझे मेरी मुसीबतें बेतहाशा बढ़ गयी. कोई बड़ा काम नहीं मिलने के चलते मैं अपने घरवालों से पैसे लेकर‌ महीने का खर्च चला रही थी. मार्च महीने में मैं अपने घर इंदौर आ गयी क्योंकि मैं अपने घर का‌ किराया भी नहीं दे पा रही थी. सोचिए जब हम एक्टर्स की यह हालत है तो सेट पर काम करनेवाले तमाम मजदूरों और तकनीशियन की क्या हालत होगी? उनके पास तो खाने-पीने की भी समस्या पैदा हो गयी है. लॉकडाउन के इस दौर में एक्टर से लेकर तमाम लोगों के सुइसाइड करने की खबरें आ‌ रहीं हैं. ऐसे में अगर किसी ने खुदकुशी कर ली तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? चैनल या शो के प्रोड्यूसर्स?

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *