मुंबई में 2013 में कथित रूप से खुदकुशी करने वाली अभिनेत्री जिया खान की मां ने यहां एक विशेष अदालत में कहा कि अभिनेता सूरज पंचोली उनकी बेटी पर शारीरिक एवं मानसिक अत्याचार करते थे। जिया खान (2013 में 25 साल की) के साथ पंचोली के संबंध थे और उन पर (पंचोली पर) अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। पंचोली फिलहाल जमानत पर हैं।
जिया खान की मां राबिया खान ने विशेष जज एएस सैयद के सामने इस मामले में अपनी गवाही दर्ज कराना शुरू किया। उन्होंने अदालत को बालीवुड में जिया के कदम रखने, उनके करियर, तरक्की और पंचोली के साथ संबंध के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पंचोली ने इंटरनेट मीडिया साइट के माध्यम से जिया खान से संपर्क किया और मुलाकात के लिए दबाव डाला। उन्होंने कहा जिया खान शुरू में तो ‘सशंकित और अनिच्छुक” थी लेकिन दोनों पहली बार सितंबर 2012 में एक-दूसरे से मिले ।
राबिया खान ने अदालत में कहा कि उस वक्त उसने (जिया ने) …..मुझे कुछ तस्वीरें भेंजी थी और ऐसा लगा कि उन्होंने यह तस्वीरें खींची है और दोनों की एक-दूसरे में दिलचस्पी है…..लेकिन सितंबर में उसने (जिया ने) मुझसे कहा कि वे बस दोस्त हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के रोजमर्रा के जीवन पर पंचोली हावी हो गये थे और अक्टूबर, 2012 तक दोनों एक दूसरे के घर रहने लगे थे। उन्होंने कहा कि उस साल नवंबर में लंदन में अपने घर पहुंचने पर जिया बहुत खुश नजर आई।
राबिया खान ने कहा कि तब जिया पेशेवर कामकाज के लिए मुंबई लौट आई और उसे क्रिसमस मनाने के लिए (लंदन) लौटना था, लेकिन वह वहां नहीं आई। उनके अनुसार 24 दिसंबर, 2012 को उन्हें पंचोली से एक संदेश मिला जिसमें लिखा था कि एक दोस्त से झगड़ा हो जाने के बाद वह जिया से नाराज हो गये थे और वह उन्हें माफ कर दें तथा एक और मौका दे।
राबिया खान ने कहा कि तब मुझे पता चला कि दोनों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। उन्होंने कहा कि जिया खान ने उन्हें दूसरा मौका देने का फैसला किया तथा दोनों गोवा गये लेकिन उसने अपने एक फोन काल में बहुत अजीब जगह होने की शिकायत की और कहा कि वह वहां नहीं रुकना चाहती है।
उन्होंने अपनी बेटी से हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि गोवा में पंचोली दूसरे दोस्तों के सामने उसे (जिया को) नीचा दिखाते थे और उसकी मौजूदगी में दूसरी महिलाओं से फ्लर्ट करते थे। उन्होंने कहा कि जिया अचानक 14 फरवरी, 2013 को लंदन पहुंच गई और बहुत उदास नजर आई। जिया ने उन्हें बताया कि पंचोली उस पर शारीरिक एवं मानसिक अत्याचार करते थे और उसे ‘गंदे नामों” से पुकारते भी थे। राबिया के अनुसार हिंदी फिल्म ‘नि:शब्द” में अपने अभिनय से चर्चित जिया खान तीन जून, 2013 को मुंबई में अपने निवास पर फांसी पर लटकी मिली थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...