Google Analytics Meta Pixel ठंड में बार-बार खांसी-जुकाम? शहद और पिप्पली से पाएं तुरंत आराम - Ekhabri.com

ठंड में बार-बार खांसी-जुकाम? शहद और पिप्पली से पाएं तुरंत आराम

सर्दियों में खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। ठंडी हवाओं और शरीर की कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण लोग बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं। लेकिन आयुर्वेद में इसका सरल और प्राकृतिक समाधान मौजूद है शहद और पिप्पली का मिश्रण, जिसे आयुष मंत्रालय भी बेहद असरदार मानता है।

पिप्पली (Long Pepper) को आयुर्वेद में “सर्दी-जुकाम का नैचुरल टॉनिक” कहा जाता है। इसमें मौजूद पिपेरिन तत्व बलगम को पतला करता है और श्वसन तंत्र को मजबूत बनाता है। पिप्पली में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की सूजन और खराश कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह पाचन शक्ति को भी सुधारती है। ठंड में जब पाचन धीमा पड़ जाता है, पिप्पली जठराग्नि को प्रज्वलित कर गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत देती है।

शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। यह गले को कोमल बनाता है, खांसी को शांत करता है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है। पिप्पली के साथ शहद का सेवन इसकी औषधीय क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है। इससे न केवल लक्षण कम होते हैं बल्कि इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है, जिससे बार-बार संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार घर पर इसे तैयार करना बेहद आसान है:

  1. 1 चम्मच पिप्पली पाउडर लें।
  2. इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं और अच्छी तरह घोलें।
  3. इसे दिन में 3–4 बार सेवन करें।
  4. चाहें तो गुनगुने पानी के साथ भी लिया जा सकता है।

ध्यान दें: डायबिटीज के मरीज इसे लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।

 

  • बलगम को पतला कर सांस लेने में राहत देता है।
  • गले की खराश और सूजन कम करता है।
  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
  • इम्यूनिटी बढ़ाकर संक्रमण से बचाता है।
  • सर्दियों में शरीर में गर्मी और ऊर्जा बनाए रखता है।
Read Also  कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था को अपराधियों के हाथ में गिरवी रख दिया था : विजय शर्मा

इस सर्दी में अगर आप बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान हैं, तो दवा के बजाय शहद और पिप्पली का यह प्राकृतिक नुस्खा अपनाएं। नियमित सेवन से तुरंत राहत मिलेगी और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *