Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आज आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय हो, तो उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपको अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कोई टेंशन हो सकती है। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कोई काम करने से आपका मन थोड़ा भटक सकता है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके घर-परिवार में चल रही समस्याएं भी काफी हद तक दूर होगी। आपकी अपने किसी साथी से कुछ नई योजनाओं को लेकर बातचीत होगी। पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

 

मिथुन राशि : आज आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि अक्समात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप अपनी शौक-मौज की चीजों की खरीदारी में इजाफा करेंगे, इसमें खर्च भी अधिक होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें।

 

कर्क राशि : आज आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, क्योंकि वह बिजनेस को लेकर आपको कोई सलाह देंगे। आप अपने घर में नया काम शुरू कर सकते हैं। आप इसके लिए कोई लोन आदि भी अप्लाई कर सकते हैं।  आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आप बिजनेस में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप किसी काम में बिना सोचे समझे आगे ना बढ़ें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी, लेकिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन खुश रहेगा।

 

कन्या राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें किसी नई जगह काम करने का मौका मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। जीवनसाथी को करियर में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। आप कोई इन्वेस्टमेंट भी थोड़ा सोच समझकर करेंगे, जो आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा और भाई-बहनों से कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है।

 

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, आप कहीं बाहर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे थे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। यदि आपने किसी दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो वह लटक सकते हैं। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई शारीरिक समस्या आपको टेंशन देगी।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कोई निर्णय लेना होगा। रचनात्मक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपको बेवजह की भागदौड़ बनी रहेगी, जिससे आपको थकान का अनुभव होगा। संतान आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई काम कर सकती हैं, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ते खराब होंगे। आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।  कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।  आप अपनी आंख व कान खोलकर काम करें, इसलिए अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा और घर में आप किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम से अपने बॉस को खुश रखेंगे, जिससे वह प्रमोशन की बात भी आगे कर सकते हैं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी सदस्य की सेहत में यदि कोई गिरावट चल रही है, तो उसके लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें।

 

कुंभ राशि : आज आपको अपने बढ़ते खर्चों को लेकर कंट्रोल करना होगा, क्योंकि आपका हाथ खुला रहेगा, जिससे आप किसी भी काम में आगे बढ़ेंगे। जो लोग किसी नए घर आदि की योजना बना रहे थे, उन्हें अपनी इनकम को ध्यान में रखकर ही काम करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएं। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपकी संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर भी खरी उतरेगी।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है।  बॉस को आपकी कोई बात बुरी लगेगी, इसलिए बहुत ही तोल मोल कर बोले। परिवार के सदस्यों को आप कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *