Google Analytics Meta Pixel अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी - Ekhabri.com

अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप 2026 का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। टूर्नामेंट का 16वां संस्करण 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। पहली बार दोनों अफ्रीकी देश किसी वैश्विक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहे हैं। फाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। कुल 16 टीमें 41 मैचों में खिताब की दौड़ में उतरेंगी।

 

 

इस बार टूर्नामेंट में दो नई टीमों की एंट्री हुई है तंजानिया पहली बार हिस्सा लेगा, जबकि जापान दूसरी बार अंडर-19 विश्व कप में दिखाई देगा। 2024 संस्करण के प्रदर्शन के आधार पर 10 टीमें सीधे क्वालीफाई हुई थीं, जबकि पांच टीमों ने क्षेत्रीय क्वालिफायर से जगह बनाई है। मेजबान होने के कारण जिम्बाब्वे स्वतः टूर्नामेंट का हिस्सा है।

 

 

टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है और ग्रुप चरण 15 से 24 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद 24 जनवरी से सुपर-6 मुकाबले शुरू होंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ करेगा। टीम फिर 17 जनवरी को बांग्लादेश और 24 जनवरी को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

 

 

ग्रुप इस प्रकार हैं:

ग्रुप A: भारत, बांग्लादेश, अमेरिका, न्यूजीलैंड

ग्रुप B: जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड

ग्रुप C: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जापान, श्रीलंका

ग्रुप D: तंजानिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका

ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा कि अंडर-19 विश्व कप हमेशा से भविष्य के स्टार खिलाड़ियों को पहचान देने वाला मंच रहा है। विराट कोहली, शुभमन गिल, ब्रायन लारा और केन विलियमसन जैसे दिग्गज इसी टूर्नामेंट से उभरे हैं। सेमीफाइनल मुकाबले बुलावायो में होंगे और 6 फरवरी को हरारे में विजेता टीम ताज पहनाई जाएगी। तैयारियों को लेकर मेजबान बोर्ड ने पूरी तैयारी होने की पुष्टि की है।

 

 

अंडर-19 विश्व कप 2026 का शेड्यूल

15 जनवरी: यूएसए बनाम भारत, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

15 जनवरी: जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

15 जनवरी: तंजानिया बनाम वेस्टइंडीज, एचपी ओवल, विंडहोक

16 जनवरी: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

16 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

16 जनवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक

17 जनवरी: भारत बनाम बांग्लादेश, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

17 जनवरी: जापान बनाम श्रीलंका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

18 जनवरी: न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

18 जनवरी: इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

18 जनवरी: वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, एचपी ओवल, विंडहोक

19 जनवरी: पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

19 जनवरी: श्रीलंका बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

19 जनवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक

20 जनवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

20 जनवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

21 जनवरी: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

21 जनवरी: अफगानिस्तान बनाम तंजानिया, एचपी ओवल, विंडहोक

22 जनवरी: जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

22 जनवरी: आयरलैंड बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

22 जनवरी: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल, विंडहोक

23 जनवरी: बांग्लादेश बनाम यूएसए, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

23 जनवरी: श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

24 जनवरी: भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

24 जनवरी: ए4 बनाम डी4, एचपी ओवल, विंडहोक

25 जनवरी: सुपर सिक्स ए1 बनाम डी3, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

25 जनवरी: सुपर सिक्स डी2 बनाम ए3, एचपी ओवल, विंडहोक

26 जनवरी: बी4 बनाम सी4, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

26 जनवरी: सुपर सिक्स सी1 बनाम बी2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

26 जनवरी: सुपर सिक्स डी1 बनाम ए2, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

27 जनवरी: सुपर सिक्स सी2 बनाम बी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

27 जनवरी: सुपर सिक्स सी3 बनाम बी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

28 जनवरी: सुपर सिक्स ए1 बनाम डी2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

29 जनवरी: सुपर सिक्स डी3 बनाम ए2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

30 जनवरी: सुपर सिक्स डी1 बनाम ए3 हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

30 जनवरी: सुपर सिक्स बी3 बनाम सी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

31 जनवरी: सुपर सिक्स बी2 बनाम सी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

1 फरवरी: सुपर सिक्स बी1 बनाम सी2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

3 फरवरी: पहला सेमीफाइनल, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

4 फरवरी: दूसरा सेमीफाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

6 फरवरी: फाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *