Google Analytics Meta Pixel आठ माह से लापता बच्ची को पुलिस ढूंढने में नाकाम - Ekhabri.com

आठ माह से लापता बच्ची को पुलिस ढूंढने में नाकाम

पत्थलगांव । एक मां बाप की सूनी आंखे आज भी अपनी चार साल की अबोध बालिका को ढूंढ रही हैं। पुलिस की लापरवाही के कारण आठ माह बीतने के बाद भी रूचिका भारद्वाज का कही पता नहीं लग सका। बताया जाता है कि उस दौरान के तत्कालिक थाना प्रभारी ने शिकायत दर्ज होने के बाद बालिका को खोजने में कोई रूचि नहीं दिखाई,जिसके कारण रूचिका आठ माह बाद भी अपने मां बाप से कोसों दूर हो चुकी है। अपनी अबोध बालिका को खोजने की गुहार अभागे मां-बाप ने पत्थलगांव पुलिस के अलावा पुलिस महानिरीक्षक,पुलिस अधीक्षक,प्रदेश के सी.एम के अलावा गृहमंत्री तक पहुंचाई,परंतु सभी जगह से मां-बाप को निराशा ही हाथ लगी। अब उनका मानना है कि बच्ची को खोजने में पुलिस ने काफी देर कर दी,जिसके कारण अब उन्हे उसके साथ अनहोनी की घटना हो जाने का खतरा सामने दिखने लगा है। दरअसल लगभग आठ माह पूर्व 24 जून 2020 को महादेव टिकरा के श्याम भारद्वाज की चार साल की पुत्री रूचिका भारद्वाज अचानक अपने घर के सामने खेलते-खेलते कही लापता हो गयी थी। उस दौरान परिवार वालों के साथ महादेव टिकरा के लोगों ने अपने तरीके से बच्ची की खोज की,परंतु उसका कही पता नहीं चल सका। दूसरे दिन परिवार वालों ने यहां के थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,परंतु हर मामले की तरह पुलिस ने इस मामले में भी देर कर दी। पुलिस ने बच्ची को तत्काल ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी,जिसके कारण मामला बिगड़ते चला गया और बच्ची कानून की हद से काफी दूर निकल गयी।
माता-पिता ने कई बार थाने में की शिकायत
इस मामले की शिकायत मां बाप ने अनेक बार थाने में आकर की,परंतु पुलिस की लापरवाही के कारण बच्ची को आज तक ढूंढा नहीं जा सका। बच्ची के मां बाप अब वापस बच्ची को पाने की उम्मीद छोड़ते जा रहे हैं,परंतु उनके कानो में अब भी सूने आंगन के बीच रूचिका की किलकारी सुनायी देती है।।
थाने का हुआ था घेराव
रूचिका भारद्वाज के लापता होने एवं उस दौरान के थाना प्रभारी द्वारा मामले में अपनी गंभीरता ना दिखाने को लेकर महादेव टिकरा के अलावा आस-पास के क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने पुलिस कार्यवाही के खिलाफ थाने का घेराव किया था,परंतु उसके बाद भी थाना प्रभारी ने अपने कार्यों की कोताही को अपने से दूर नहीं किया। लिहाजा एक के बाद एक तारीखें पार होती गईं और रूचिका भारद्वाज परिवार के साथ-साथ कानून की हद से भी दूर निकलते चली गयी। रूचिका भारद्वाज के परिवार वाले आज भी पुलिस की कार्यप्रणाली को कोसते नजर आते हंै। उनका मानना है कि पुलिस शिकायत के बाद जरा भी दिलचस्पी दिखाकर बच्ची को ढूंढने का प्रयास करती तो उनकी अबोध बालिका आज उनकी आंखों से इस तरह दूर नही ंचली जाती।।
इनाम की घोषणा
पुलिस से जब रूचिका भारद्वाज का मामला नहीं सुलझा तो परिवार वालों ने इस मामले में सी.बी.आई जांच की भी मांग की। उन्होंने जशपुर प्रवास के दौरान सी.एम को सी.बी.आई जांच के लिए एक ज्ञापन सौंपा। उसके अलावा प्रगतिशील सतनामी समाज की ओर से बच्ची को ढूंढकर लाने वाले व्यक्ति को हजारों रुपए नगद इनाम देने की भी घोषणा की,परंतु उसके बाद भी आज तक बच्ची का कही पता नहीं चल सका। उस दौरान के तत्कालिक टी.आई एक बार थाना छोड़कर दोबारा फिर यही आकर डट गये हैं,परंतु शायद वे अपने ही कार्यकाल के इस अनसुलझे मामले को सुलझाने मे कोई रूचि नहीं दिखा रहे।।
इनका कहना है
-मामले की जांच की जा रही है,महत्वपूर्ण सुराग अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। मुखबिरों को भी इस मामले में जोड़ कर विवेचना की जा रही है।।
बालाजी राव सोमावार-जिला पुलिस अधीक्षक-जशपुर ….

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका…हाई कोर्ट में Data Entry Operator के 38 पदों पर भर्ती शुरू

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...

Baglamukhi Jayanti 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का महत्व और मनोकामना पूर्ण करने की आसान विधि

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...

बस्तर में बदलती तस्वीर…कभी दहशत का गढ़ अब नक्सलियों के कमजोर होते नेटवर्क की कहानी

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...

RTE एडमिशन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग में पकड़ी गई 46 लाख की चांदी, एक यात्री गिरफ्तार

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

आज का राशिफल

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कोरबा में दो दर्दनाक सड़क हादसे: 3 की मौत, एक महिला गंभीर—इलाके में तनाव और आक्रोश

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।   पहला हादसा: बायपास पर बाइक...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

दंतेवाड़ा में इतिहास रचने की तैयारी: सचिन तेंदुलकर के दौरे से बदलेगा खेल और विकास का चेहरा

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ छिंदनार गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह दौरा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र...