
कैबिनेट की बैठक रद्द, मुख्यमंत्री ने सभी कार्यक्रम रद्द किये
सीधी। सीधी बस हादसे में 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। हालांकि मौत का आंकड़ा 50 से ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है। बस में करीब 60 लोग सवार थे, जिसमें सिर्फ 7 लोगों को ही बचाया जा सका है।38 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि शेष की तलाश की जा रही है। हादसे को करीब 1 घंटे से ज्यादा का वक्त हो चुका है, बस पूरी तरह पानी में डूबी हुई है, लिहाजा किसी के भी बचने की आशंका ना के बराबर है। घटना के बाद राज्य सरकार ने अपने तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक रद्द कर दी है, वहीं गृह प्रवेशम का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। मृतकों को 5-5 लाख रुपये देने का राज्य सरकार ने ऐलान किया है। वहीं दो मंत्रियों को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया है। मृतकों में ज्यादातर छात्राएं शामिल हैं, जो नर्सिंग की परीक्षा देने केलिए सतना जा रही थी। मृतकों में ज्यादतर सीधी के रहने वाले हैं। ये हादसा रीवा-सीधी बॉर्डर के पास छुहियाघाटी के नजदीक हुआ है। बाणसागर परियोजना की ये नहर है, जिसमें बस गिरी है। फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक बस में कुल 60 लोग सवार थे। जिसमें से 7 लोग बाहर आए हैं, जबकि बाकी लोग अभी लापता हैं। माना जा रहा है कि इस हादसे में 50 लोगों के हताहत होने की आशंका है। बता दें कि मौके पर एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई है. घटना सुबह आठ बजे के करीब हुई है. बारह से ज्यादा लोग खुद पानी से बाहर निकल आए हैं। हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारी से पूरी जानकारी ली और बाणसागर डैम से नहर का पानी रोकने के आदेश दिए हैं, ताकि नहर में पानी कम हो जाए और राहत का काम तेजी से हो सके। बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। नहर में पानी ज्यादा है, इसलिए पूरी बस उसमें समा गई है. हादसे के बाद आस पास के गांववालों आए और उन्होंने कई लोगों को नहर से निकाला।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 19, 2026 /
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...