Google Analytics Meta Pixel अर्पण ने मनाया विश्व दिव्यांग दिवस ऐसे बच्चों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना - Ekhabri.com

अर्पण ने मनाया विश्व दिव्यांग दिवस ऐसे बच्चों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना

रायपुर। बजाज कालोनी सेक्टर 1 न्यू राजेन्द्र नगर में अर्पण कल्याण समिति द्वारा संचालित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के मूक बधिर बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। श्रवण शक्ति नहीं होने के बाद भी संगीत की धुन पर बच्चों के नृत्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व महापौर व सभापति प्रमोद दुबे ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वो दिन अब हवा हो गए जब दिव्यांग बच्चे उपेक्षा के शिकार हुआ करते थे। आज ये बच्चे पूरी दुनिया को अपने हुनर का कमाल दिखा रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने बताया कि हम इन बच्चों को हुनर का प्रशिक्षण दे रहे है। स्कूल में कम्प्यूटर, चित्रकला, मूर्तिकला, नृत्य, खेल आदि सिखाए जाते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नवीन बागरेचा ने संस्था को बच्चों के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि ऐसे बच्चों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। विशेष अतिथि लाइफ स्टाइल कोच असीम सहगल ने स्कूल के दो बच्चों को गोद लेने की घोषणा की। विशेष अतिथि डॉ. नीतू वर्मा ने कहा कि इन बच्चों के बीच आकर असीम शांति मिलती है। डॉ. वर्मा ने बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखने का यकीन दिलाया। इस अवसर पर समाज सेवी ध्रुव अग्रवाल, प्राचार्य कमलेश शुक्ला उपस्थित थे। कार्यक्रम में सेन समाज के अध्यक्ष मनोज सेन का सम्मान किया गया। सेन एसोसिएशन समय-समय पर स्कूल आकर बच्चों का बाल काटता है। इस अवसर पर बच्चों को उपहार दिए गए। कार्यकम का संचालन स्कूल की समन्वयक श्रीमती सीमा छाबड़ा ने किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *