महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर द्वारा दायर याचिका पर मथुरा की सीजेएम अदालत ने परिवाद दर्ज कर लिया है। अदालत अब इस मामले में 1 जनवरी को वादी के बयान दर्ज करेगी।
मामला अक्टूबर माह का है, जब अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में उन्होंने बेटियों के विवाह और उनके आचरण को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद देशभर में उनकी बयानबाजी को लेकर विरोध शुरू हो गया था। कई महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस टिप्पणी को महिलाओं का अपमान बताया था। बढ़ते विवाद के बीच अनिरुद्धाचार्य ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके कथन को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है और वे सदैव महिलाओं का सम्मान करते हैं।
मीरा राठौर ने इन टिप्पणियों को गंभीर मानते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्सव गौरव राज की अदालत में परिवाद दाखिल किया था। अधिवक्ता मनीष गुप्ता ने बताया कि अदालत द्वारा परिवाद स्वीकार करना एक महत्वपूर्ण कदम है और अब मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी। परिवाद दर्ज होने के बाद अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन्हें अब इस विवाद में कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा।
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...
RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...
रायपुर : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर लाया जा रहा है और...
रायपुर, 28 मई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को राष्ट्रीय और वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को नई गति मिल रही है, जिससे...
महिलाओं पर टिप्पणी विवाद: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ परिवाद दर्ज
महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा आगरा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर द्वारा दायर याचिका पर मथुरा की सीजेएम अदालत ने परिवाद दर्ज कर लिया है। अदालत अब इस मामले में 1 जनवरी को वादी के बयान दर्ज करेगी।
मामला अक्टूबर माह का है, जब अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में उन्होंने बेटियों के विवाह और उनके आचरण को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद देशभर में उनकी बयानबाजी को लेकर विरोध शुरू हो गया था। कई महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस टिप्पणी को महिलाओं का अपमान बताया था। बढ़ते विवाद के बीच अनिरुद्धाचार्य ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके कथन को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है और वे सदैव महिलाओं का सम्मान करते हैं।
मीरा राठौर ने इन टिप्पणियों को गंभीर मानते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्सव गौरव राज की अदालत में परिवाद दाखिल किया था। अधिवक्ता मनीष गुप्ता ने बताया कि अदालत द्वारा परिवाद स्वीकार करना एक महत्वपूर्ण कदम है और अब मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी। परिवाद दर्ज होने के बाद अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन्हें अब इस विवाद में कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा।
More News:
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून
Tata IPL में RCB की शानदार जीत
महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा
ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी
क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह
सुशासन तिहार में हंगामा, बिलासपुर से दुर्ग तक विवाद और भ्रष्टाचार के मामले से मचा सियासी तूफान
भाजपा विधायक से ठगी का खुलासा, बड़े नेता के PA बनकर ऐंठे पैसे, ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में होगा 500 करोड़ निवेश, पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार