Google Analytics Meta Pixel पंजाब निकाय चुनाव: मतगणना शुरू: कांग्रेस आगे, 12 निर्दलीय जीते - Ekhabri.com

पंजाब निकाय चुनाव: मतगणना शुरू: कांग्रेस आगे, 12 निर्दलीय जीते

चंडीगढ़। पंजाब में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। इस बार चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
रायकोट में कांग्रेस का परचम
रायकोट के सभी 15 वार्ड से कांग्रेस जीत गई है। रायकोट नगर काउंसिल पर पहली बार कांग्रेस ने परचम लहराया। जलालाबाद में 17 वार्डों में से 9 वार्डों में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है।
नूरमहल में 12 निर्दलीय जीते
नंगल, लोहियां और नूरमहल में कांग्रेस का पूरा दबदबा कायम हो गया है। नंगल में 15 सीटों पर कांग्रेस, दो सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर आजाद प्रत्याशी अभी तक विजयी हुए हैं। लोहियां में भी 9 सीटों पर कांग्रेस 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। नूरमहल में सभी राजनीतिक दलों को पीछे करते हुए 12 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। भाजपा एक सीट पर विजयी हुई है।
राजपुरा के 27 वार्डों में कांग्रेस और दो में भाजपा जीती
राजपुरा में कुल 27 वार्ड में कांग्रेस, दो में भाजपा और एक-एक सीट पर शिअद और आप को जीत मिली है। वहीं मोहाली के वार्ड नंबर 10 में दोबारा मतदान शुरू हो गया है।
-कोटकपूरा के चार वार्ड कांग्रेस के हाथ
कोटकपूरा नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की ज्योति मित्तल, वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के भूपिंदर सिंह,  वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के पलविंदर कौर और  वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के घनश्याम मित्तल जीत गए हैं।
-खन्ना में अकाली उम्मीदवार ने लगाए ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप
अबोहर में वार्ड नंबर 1 से लेकर 17 तक कांग्रेस जीती। 33 में भी कांग्रेस को फतेह मिली। रायकोट के 15 में से पहले 10 वार्ड पर कांग्रेस ने परचम लहराया। वहीं खन्ना में वार्ड नंबर 2 के अकाली दल के उम्मीदवार इकबाल सिंह चन्नी ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने रि काउंटिंग की मांग की है।
-इस बार 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
चुनाव में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2302 वार्डों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहली बार चुनाव में 2832 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 2037 सत्ताधारी कांग्रेस के और 1569 अकाली दल के उम्मीदवार हैं। भाजपा के टिकट पर 1003, आप की ओर से 1606 और बसपा के 160 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...