सर्दियों में दूध लेना हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है। सर्दियों के मौसम में दूध के साथ गुड़, खजूर और केसर का भी सेवन किया जाता है। हालांकि, बड़ों की तुलना में बच्चों को दूध पिलाने पर अधिक फोकस किया जाता है, क्योंकि बच्चों की उम्र तेजी से बढ़ती है और बढ़ती हुई अवस्था में मांसपेशियों व हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध अनिवार्य बन जाता है, लेकिन क्या हर बच्चे को दूध पीना चाहिए और क्या रोज दूध पीना सही है?
हर बच्चा अलग होता है। बच्चों की पाचन शक्ति अलग-अलग हो सकती है। इसलिए दूध ज़बरदस्ती न पिलाएं, पहले उनके डाइजेशन को समझें। आयुर्वेद कहता है कि सही दूध, सही मात्रा में, सही समय पर पीने से ही सच्चा पोषण मिलता है। पहले समझते हैं कि दूध क्यों अनिवार्य है। ग्रोइंग स्टेज में बच्चों की मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के लिए, हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए, लंबाई को बढ़ाने में और दांतों की मजबूती के लिए दूध जरूरी है, लेकिन हर दिन बच्चों के लिए एक जैसा नहीं होता है। बच्चों की पाचन शक्ति बहुत जल्दी प्रभावित होती है, इसलिए बच्चों को रोजाना दूध पिलाना जरूरी नहीं है।
अब सवाल उठता है कि बच्चों को कब दूध नहीं देना चाहिए। बच्चों को बार-बार खांसी होने पर, पेट फूलने पर, गैस बनने पर, पेट खराब होने पर, और भूख न लगने पर दूध नहीं देना चाहिए। ये लक्षण संकेत देते हैं कि बच्चों को दूध पचाने में परेशानी हो रही है। बच्चों की पाचन शक्ति बड़ों की तुलना में कमजोर होती है और दूध को पचाने में पेट को दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है। दूध को पचाने में कम से कम 2-3 घंटे लगते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों को दूध न दें।
अब ये भी जानना जरूरी है कि दूध किस तरीके से बच्चों को देना सही है। पहला, बच्चों को हमेशा गर्म दूध दें। गर्म दूध के सेवन से पेट में गैस और पेट फूलने की परेशानी कम होती है और सर्दियों में शरीर भी गर्म रहता है। दूसरा, बच्चों को रात के समय दूध न दें। रात के समय शरीर गतिविधि नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से बच्चों को दूध पचाने में परेशानी हो सकती है। तीसरा, बच्चों को खाली दूध न दें। दूध में केसर, हल्दी या सौंठ मिलाकर दें। ये बच्चों को दूध पचाने में मदद करेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...