झारखंड की राजधानी रांची से सामने आया यह मामला न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल भी खड़े करता है। पुलिस के मुताबिक मालखाने में रखे 200 किलो गांजे को “चूहों ने खा लिया”, नतीजा यह हुआ कि एनडीपीएस एक्ट का एक गंभीर मामला अदालत में कमजोर पड़ गया और आरोपी को बरी करना पड़ा।
यह मामला वर्ष 2022 का है, जब ओरमांझी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सफेद बोलेरो से करीब 200 किलो गांजा जब्त किया था। इस मामले में बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले इंद्रजीत राय उर्फ अनुरजीत राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर चार्जशीट भी दाखिल की थी।
लेकिन अदालत में सुनवाई के दौरान मामला तब पलट गया, जब पुलिस जब्त गांजे को सबूत के तौर पर पेश नहीं कर सकी। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि अदालत को बताया गया कि ओरमांझी थाना के मालखाने में पुलिस निगरानी में रखा गया गांजा चूहों द्वारा खा लिया गया। पुलिस ने इस संबंध में वर्ष 2024 में सनहा दर्ज होने की जानकारी भी दी।
अदालत ने इस दलील को गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा कि जब्त मादक पदार्थों की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी होती है। सबूतों का इस तरह नष्ट होना जांच प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में अदालत ने आरोपी इंद्रजीत राय उर्फ अनुरजीत राय को बरी कर दिया।
करीब एक करोड़ रुपये कीमत के गांजे के “गायब” होने का यह मामला सामने आने के बाद रांची पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था, बल्कि सबूतों की सुरक्षा और जांच प्रणाली की गंभीर खामियों को भी उजागर करती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...