Google Analytics Meta Pixel 5 लाख की इनामी महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण - Ekhabri.com

5 लाख की इनामी महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

माओवादी उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय तक माओवादी संगठन में सक्रिय रही 5 लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी ने हिंसा का रास्ता छोड़ते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण पुलिस मुख्यालय के सतत मार्गदर्शन और रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आत्मसमर्पण करने वाली महिला की पहचान भूमिका उर्फ गीता के रूप में हुई है।

 

भूमिका उर्फ गीता वर्ष 2005 में माओवादी संगठन से जुड़ी थी। प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण के बाद वह वर्ष 2010 तक प्लाटून-01 की सदस्य रही। इसके पश्चात उसे ओडिशा राज्य कमेटी में स्थानांतरित किया गया, जहां उसने विभिन्न इकाइयों में कार्य किया। वर्ष 2011 से 2019 तक भूमिका सीसीएम संग्राम की सुरक्षा में तैनात रही। इसके बाद वर्ष 2019 से 2023 तक वह सीनापाली एरिया कमेटी में एरिया कमेटी मेंबर (ACM) के रूप में सक्रिय रही। सितंबर 2023 में उसे गोबरा LOS का कमांडर बनाया गया। हाल के वर्षों में संगठन के कमजोर होने और सदस्यों की संख्या घटने के चलते वह नगरी और सीतानदी एरिया कमेटी के साथ संयुक्त रूप से गतिविधियों में शामिल थी।

 

 

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भूमिका उर्फ गीता कई चर्चित मुठभेड़ों में शामिल रही है
2010: ओडिशा के पड़कीपाली (महासमुंद जिला) में मुठभेड़, 8 नक्सली मारे गए, एक ग्रामीण की मौत
2014: मैनपुर के मोतिपानी जंगल में मुठभेड़
2016: ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के कमलावाड़ी और पोतेलपाड़ा जंगलों में मुठभेड़
2018: बीजापुर के तिमेनार जंगल में मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर
2023: गरियाबंद के ताराझार जंगल में मुठभेड़
2024: धमतरी के एकावरी जंगल में मुठभेड़
2025: धमतरी के मांदागिरी जंगल में मुठभेड़
10 नवंबर 2025: गरियाबंद के सेमरा जंगल में मुठभेड़

Read Also  शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस के अवसर पर विद्यार्थी हुए सम्मानित

 

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शासन की पुनर्वास नीति, संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद और लगातार सुरक्षा बलों के दबाव के चलते महिला माओवादी ने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। प्रशासन की ओर से उसे नियमानुसार सभी सुविधाएं और पुनर्वास लाभ प्रदान किए जाएंगे।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप का आरोप, लखनऊ में 4 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे लखनऊ में चार दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *