Surguja: सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी ने युक्तियुक्तकरण के आदेश का पालन नहीं करने वाले एक हेड मास्टर सहित 11 सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया है. युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकों को उन स्कूलों में भेजा गया था. जहां शिक्षकों की संख्या बेहद कम थी, लेकिन इन शिक्षकों ने वहां ज्वाइन करने से इनकार कर दिया और कई शिक्षक हाई कोर्ट चले गए, जहां हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि आप एक बार जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति के पास जाकर अपनी बात रखें, इसके बाद शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण समिति के पास अपनी बातें रखी लेकिन शिक्षकों के तर्क को मानने से समिति ने इनकार कर दिया और उन्हें युक्तियुक्तकरण के तहत जारी किए गए.
DEO ने हेड मास्टर सहित 11 सहायक शिक्षकों को किया सस्पेंड
आदेश के मुताबिक स्कूलों में ज्वाइन करने के लिए कहा लेकिन शिक्षक इसके बावजूद दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में पढ़ाने के लिए नहीं गए और फिर 6 महीने का वक्त गुजर जाने के बावजूद जब आदेश का पालन नहीं हुआ तब जाकर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है.
जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने सभी शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है इसके तहत प्रधान पाठक निर्मला तिर्की, सहायक शिक्षक, अंजुला श्रीवास्तव, अल्पना गुप्ता, मधु गुप्ता, गीता चौधरी, गीता देवी, अजय कुमार मिश्रा, बिंदु जायसवाल, विजय कुमार, भीषम सिंह को सस्पेंड किया गया है. वहीं इससे पहले संयुक्त संचालक शिक्षा ने भी 6 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की थी.
युक्तियुक्तकरण को लेकर हुआ था विवाद
युक्तियुक्तकरण को लेकर खूब विवाद हुआ था और तब आरोप लगाया गया था कि अफसरों ने अपने पसंदीदा शिक्षकों और पहुंच रखने वाले शिक्षकों को शहर से दूर नहीं भेजा और कई शिक्षक अभी भी शहर और उसके आसपास के स्कूलों में जमे हुए हैं. यही वजह है कि शिक्षकों में अभी भी इसे लेकर नाराजगी है.
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शिक्षक इसे लेकर भी आगे आ सकते हैं और प्रदर्शन कर सकते हैं. जानकारी तो यह भी है कि कई नेताओं और अफसरो के रिश्तेदार और उनकी पत्नियों शहर के आसपास की स्कूलों में ही नौकरी कर रहे हैं जबकि जिनकी पहुंच नहीं थी उन्हें दूरस्थ इलाकों में पोस्टिंग किया गया था हालांकि अभी भी दूरस्थ क्षेत्र के कई ऐसे स्कूल हैं जहां शिक्षकों की कमी बनी हुई है और इसकी वजह से शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...