Google Analytics Meta Pixel कोहली ने तोड़ा सचिन और संगाकारा का बड़ा रिकॉर्ड - Ekhabri.com

कोहली ने तोड़ा सचिन और संगाकारा का बड़ा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शुरुआत करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पारी के दौरान 25 रन बनाते ही कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। सबसे खास बात यह रही कि विराट कोहली ने यह उपलब्धि सबसे कम पारियों में हासिल की। उन्होंने 624 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 28 हजार रन पूरे किए, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 644 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।

 

 

विराट कोहली ने इस उपलब्धि के साथ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का सबसे तेज 28 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ तीन बल्लेबाज ही 28 हजार से ज्यादा रन बना पाए हैंसचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा और अब विराट कोहलीइतना ही नहीं, विराट कोहली ने पारी के 42वें रन के साथ श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा को भी पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में उनसे आगे अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही मौजूद हैं। सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 34,357 रन बनाए हैं और लंबे समय से शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। कुमार संगाकारा ने 28,016 रन बनाए थे, जिन्हें विराट कोहली ने पार कर लिया है।

 

 

विराट कोहली की इस उपलब्धि को और खास बनाता है उनका कम पारियों में यह मुकाम हासिल करना। जहां संगाकारा ने 666 पारियों और सचिन तेंदुलकर ने 644 पारियों में 28 हजार रन पूरे किए थे, वहीं कोहली ने सिर्फ 624 पारियों में यह रिकॉर्ड बना दिया।विराट कोहली का यह कीर्तिमान न सिर्फ भारतीय क्रिकेट, बल्कि विश्व क्रिकेट के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ता है।

Read Also  IPL से पहले नए लुक में नज़र आए विराट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर 34,357 रन

विराट कोहली 28,017+ रन

कुमार संगाकारा 28,016 रन

रिकी पोंटिंग 27,483 रन

महेला जयवर्धने 25,957 रन

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *