Google Analytics Meta Pixel राफेल को लेकर भारत की अब तक की सबसे बड़ी डील! लाखों करोड़ का समझौता - Ekhabri.com

राफेल को लेकर भारत की अब तक की सबसे बड़ी डील! लाखों करोड़ का समझौता

वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत अपनी सैन्य ताकत को लगातार मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। भारत और फ्रांस के बीच राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर अब तक का सबसे बड़ा रक्षा समझौता जल्द ही अंतिम रूप ले सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस डील के तहत भारत 100 से अधिक राफेल जेट विमान खरीदेगा, जिनमें से बड़ी संख्या में विमान मेक इन इंडिया के तहत देश में ही बनाए जाएंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि इसी दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच इस ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। बातचीत अंतिम चरण में है और फरवरी के मध्य तक डील के फाइनल होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्तावित समझौते की कुल लागत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। इस डील के तहत भारत को राफेल के सबसे आधुनिक वर्जन F4 और F5 लड़ाकू विमान मिलेंगे। कुल मिलाकर भारत 114 राफेल फाइटर जेट खरीदेगा, जो अब तक की सबसे बड़ी राफेल डील मानी जा रही है। इस रक्षा समझौते की सबसे अहम खासियत यह है कि इसमें स्वदेशी उत्पादन पर खास जोर दिया गया है। डील के तहत 18 राफेल विमान सीधे फ्लाई-अवे कंडीशन में भारत को दिए जाएंगे, जबकि बाकी विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा। इन विमानों में करीब 60 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल होगा, जिससे भारतीय रक्षा उद्योग को बड़ा बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सूत्रों के मुताबिक, राफेल विमानों की फाइनल असेंबली लाइन नागपुर में स्थापित की जाएगी। इसके लिए कई भारतीय कंपनियों को इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा, जिससे देश में एयरोस्पेस सेक्टर को मजबूती मिलेगी।यह मेगा डील दो चरणों में पूरी किए जाने की संभावना है।

Read Also  ट्रैक्टर बेच मैच देखने पहुंचा था युवक, पाक टीम ने किया शर्मिंदा

 

 

पहला चरण: भारत को 90 नए राफेल F4 विमान मिलेंगे। साथ ही भारतीय वायुसेना के मौजूदा 36 राफेल जेट को भी F4 स्तर तक अपग्रेड किया जाएगा। दूसरा चरण: इसके तहत 24 राफेल F5 विमान खरीदे जाएंगे, जिनका निर्माण फ्रांस में ही किया जाएगा। भारतीय वायुसेना पहले से ही राफेल विमानों की क्षमताओं से संतुष्ट है। आधुनिक हथियार प्रणालियों, उन्नत रडार और मल्टी-रोल क्षमताओं से लैस ये विमान भारत की वायु शक्ति को नई ऊंचाई देने में सक्षम हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस डील के बाद भारत की हवाई रक्षा क्षमता और अधिक मजबूत होगी। राष्ट्रपति मैक्रों का भारत दौरा 16 से 20 फरवरी के बीच संभावित है और इसी दौरान इस ऐतिहासिक राफेल डील का औपचारिक ऐलान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *