Google Analytics Meta Pixel आईपीएस रामगोपाल गर्ग हो सकते हैं रायपुर पुलिस कमिश्नरी के पहले पुलिस कमिश्नर - Ekhabri.com

आईपीएस रामगोपाल गर्ग हो सकते हैं रायपुर पुलिस कमिश्नरी के पहले पुलिस कमिश्नर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था की तस्वीर बदलने जा रही है। 23 जनवरी से रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू हो जाएगा। इसकी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और एक-दो दिन में गृह विभाग की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।

 

नोटिफिकेशन जारी होते ही राज्य सरकार सबसे पहले ओएसडी की नियुक्ति करेगी, जिसे 23 जनवरी से कंटिन्यू कर रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर पोस्ट किया जाएगा। पुलिस कमिश्नरेट की शुरुआत के मौके पर 23 जनवरी को पुलिस लाइन में भव्य आयोजन की भी तैयारी है, जिसमें राज्य सरकार और पुलिस के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।

 

रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर को लेकर पिछले एक महीने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। आईजी स्तर के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, लेकिन दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग का नाम सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार के स्तर पर रामगोपाल गर्ग, संजीव शुक्ला, अभिषेक शांडिल्य और दीपक झा के नामों पर मंथन हुआ है। रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा भी कमिश्नरेट के लिए पसंदीदा नाम थे, लेकिन ईओडब्ल्यू और एसीबी के अहम मामलों की जिम्मेदारी के चलते सरकार उन्हें फिलहाल वहीं बनाए रखना चाहती है। इससे रामगोपाल गर्ग की दावेदारी और मजबूत हो गई है।

 

 

2007 बैच के आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग छत्तीसगढ़ कैडर के अनुभवी और सख्त छवि वाले अफसर माने जाते हैं। वे करीब सात साल तक सीबीआई में सेवाएं दे चुके हैं और चंडीगढ़ में लंबे समय तक सीबीआई एसपी रहे। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम प्रकरण की जांच में उनकी भूमिका को पुलिस महकमे में खास तौर पर सराहा जाता है। नियम-कानून की गहरी समझ और निष्पक्ष कार्यशैली को उनकी बड़ी ताकत माना जा रहा है।

Read Also  छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

 

 

रायपुर के मौजूदा एसएसपी लाल उमेद सिंह को पुलिस कमिश्नरेट में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बनाए जाने की भी चर्चा है। हाल ही में डीआईजी पद पर पदोन्नत लाल उमेद सिंह को राजधानी की पुलिसिंग का लंबा अनुभव है। सूत्र बताते हैं कि रामगोपाल गर्ग की रायपुर में पूर्व पोस्टिंग नहीं रही है, ऐसे में स्थानीय अनुभव का संतुलन बनाने के लिए लाल उमेद सिंह को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *