Google Analytics Meta Pixel बीजेपी को  20 जनवरी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष - Ekhabri.com

बीजेपी को  20 जनवरी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

बीजेपी को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। इस दिन बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। वो मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जगह लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुने जाने के लिए नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। माना जा रहा कि उनके खिलाफ और कोई नेता नामांकन नहीं भरेगा। इससे उनका निर्विरोध चुनाव जीतना तय है।

 

नितिन नबीन के नामांकन में प्रस्तावकों में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं। ऐसी संभावना है कि 19 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के चुने जाने की औपचारिक घोषणा होगी। इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश इकाइयों के अध्यक्ष, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी चुनाव नतीजे की घोषणा के दौरान पार्टी मुख्यालय में रहेंगे।

 

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को पार्टी के संयोजक के लक्ष्मण ने दिल्ली में बैठक भी की थी। बैठक में इस चुनाव के सह-संयोजक संबित पात्रा और नरेश बंसल भी थे। इस सप्ताह के अंत तक चुनाव प्रक्रिया का पूरा खाका जारी होना है। 46 साल की उम्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले नितिन नबीन बीजेपी के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। वह सबसे अधिक समय तक इस पद पर रहने वाले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की जगह लेंगे।

 

 

नितिन नबीन बीजेपी युवा मोर्चा में काम कर पार्टी के शिखर तक पहुंचे हैं। उनके कार्यभार संभालने के बाद पार्टी संगठन में भारी बदलाव की संभावना है। इसके युवा कार्यकर्ताओं की लंबी जमात है, जो बदले हालात में पार्टी में अपनी बड़ी भूमिका की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि बीजेपी मुख्यालय में इन दिनों नितिन नबीन को शुभकामनाएं देने आने वाले ऐसे नेताओं की लंबी लिस्ट होने लगी है। ऐसे में उनके लिए संगठन में बदलाव बड़ी चुनौती साबित होने वाली है।

Read Also  Gold Silver Price:करवा चौथ पर सोने के गिफ्ट की होगी भरमार, कीमत जानें

 

 

नितिन नबीन को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर औपचारिक ताजपोशी के साथ कुछ राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना है। इनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल विधानसभा चुनाव भी शामिल हैं। यहां बीजेपी कभी सत्ता में नहीं आई है। इतना ही नहीं असम और पुडुचेरी में भी चुनाव है। वहां बीजेपी सत्ता में है और यहां सरकार में वापसी बड़ी चुनौती होगी।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *