दुर्ग। जिले के औद्योगिक शहर भिलाई में सोमवार शाम जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। हरिओम इन्गोट्स एंड पावर लिमिटेड के परिसर में करीब शाम 4.30 बजे जीएसटी टीम ने छापा मारा और जांच शुरू कर दी। दो वाहनों में पहुंची टीम में लगभग सात अधिकारी शामिल हैं, जो कंपनी के दफ्तरों में विभिन्न बिंदुओं पर दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, जीएसटी अधिकारियों ने कंपनी के बिल, इनवॉइस, जीएसटी रिटर्न, खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के दावे और अन्य वित्तीय दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। जांच का मुख्य फोकस टैक्स भुगतान की स्थिति, आईटीसी के दुरुपयोग और फर्जी इनवॉइस के जरिए संभावित टैक्स चोरी पर है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि कहीं कंपनी ने फर्जी बिलों के माध्यम से गलत आईटीसी का लाभ तो नहीं उठाया या टैक्स चोरी की है।
कंपनी के कर्मचारियों के मुताबिक, जांच के दौरान परिसर में सामान्य गतिविधियां जारी रहीं। उत्पादन और अन्य कार्यालयी कामकाज पूरी तरह बंद नहीं किया गया, हालांकि कुछ विभागों में काम की गति धीमी रही। जीएसटी टीम कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है और संबंधित फाइलें तथा रिकॉर्ड मंगवा रही है। बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, कंपनी के मालिक फिलहाल राज्य से बाहर हैं। उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ अधिकारी और अकाउंट्स स्टाफ जीएसटी टीम को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं।
जीएसटी विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति या बयान जारी नहीं किया गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह जांच नियमित प्रक्रिया का हिस्सा भी हो सकती है, लेकिन कुछ गंभीर संदेहों के आधार पर गहन जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि जांच मंगलवार को भी जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर कंपनी से जुड़े अन्य ठिकानों की भी जांच हो सकती है।
बता दें कि हाल के महीनों में जीएसटी विभाग ने छत्तीसगढ़ में कर चोरी और अनियमितताओं के खिलाफ अभियान तेज किया है। भिलाई, रायपुर और दुर्ग जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। हरिओम इन्गोट्स एंड पावर लिमिटेड भिलाई की प्रमुख स्टील और पावर सेक्टर की इकाइयों में से एक है। इस छापेमारी से औद्योगिक जगत में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By User 6 /
July 23, 2026 /
आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो....लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता,...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...