रायपुर। रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय’’ के तहत तेलीबांधा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.100 किलोग्राम गांजा और 4,700 रुपये नगद बिक्री राशि के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जप्त मादक पदार्थ और नगदी की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 59 हजार 700 रुपये है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को 18 जनवरी 2026 को सूचना मिली कि तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीराम नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।
सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिये वाले व्यक्ति की तलाश की। टीम ने व्यक्ति को चिन्हित कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल धुव्र बर्वे बताया, जो काशीराम नगर, आदर्श स्कूल के पास, थाना तेलीबांधा, रायपुर का निवासी है।
आरोपी के पास रखे थैले की तलाशी में 3.100 किलोग्राम गांजा और 4,700 रुपये नगद बिक्री राशि बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 20बी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
राहुल धुव्र बर्वे (उम्र 20 वर्ष), पिता धुव्र बर्वे, निवासी काशीराम नगर, आदर्श स्कूल के पास, थाना तेलीबांधा, रायपुर।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
By User 6 /
May 17, 2026 /
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...
By User 6 /
May 17, 2026 /
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...