रायगढ़, 20 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) की गारे पेलमा-III ओपनकास्ट कोल माइंस ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। ‘वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025’ के तहत आयोजित प्रतियोगिता में गारे पेलमा-III कोल माइंस को कुल सात प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए, जिनमें ग्रुप-E श्रेणी में ओवरऑल फर्स्ट प्लेस सबसे प्रमुख रहा। यह उपलब्धि माइंस के लिए लगातार पाँचवें वर्ष हासिल की गई है।
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (DGMS) द्वारा बैकुंठपुर क्षेत्र में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डीजीएमएस के शीर्ष अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और विभिन्न कोयला क्षेत्रों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। गारे पेलमा-III की ओर से क्लस्टर प्रमुख एल.आर.सी. रेड्डी और साइट हेड विवेक रैरकर ने टीम के साथ पुरस्कार प्राप्त किए।
इस वर्ष गारे पेलमा-III कोल माइंस ने कई श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सुरक्षा प्रबंधन योजना और मानक संचालन प्रक्रिया श्रेणी में प्रथम स्थान, विस्फोटक प्रबंधन और प्रकाश व्यवस्था श्रेणी में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। इसके अलावा माइंस वर्किंग, डंप प्रबंधन, पुनर्वास एवं वनीकरण तथा सर्वेक्षण जैसी तकनीकी और पर्यावरणीय श्रेणियों में भी माइंस ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
गौरतलब है कि गारे पेलमा-III कोल माइंस ने पिछले वर्ष भी सात पुरस्कारों के साथ ओवरऑल फर्स्ट प्लेस प्राप्त किया था। लगातार पाँच वर्षों तक शीर्ष स्थान बनाए रखना CSPGCL की सुरक्षित, अनुशासित और सतत खनन नीति को दर्शाता है।
गारे पेलमा-III की यह सफलता न केवल कोयला खनन सुरक्षा के क्षेत्र में एक मानक स्थापित करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी नवाचार और जिम्मेदार संचालन के प्रति CSPGCL की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...