मेष राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका यदि कोई महत्वपूर्ण काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। संतान किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को देने के लिए कहीं बाहर जा सकती हैं। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना होगी। आपको किसी शारीरिक समस्या को लेकर लापरवाही बरतने से बचना होगा। संतान की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। परिवार के सदस्य मिलकर काम करेंगे।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, लेकिन आपको किसी नई नौकरी से बुलावा आ सकता है, फिलहाल पुरानी में ही टिके रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन कुछ खर्च अकस्मात आने से आपकी बेवजह की टेंशन बढ़ेगी, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे और आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपनी जिम्मेदारी से बिल्कुल पीछे नहीं हटाना है और आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइस प्लान करेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको वापस मिलने की संभावना है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके लिए गए निर्णय के लिए आपको पछतावा हो सकता है, क्योंकि संतान के मनमाने स्वभाव के लेकर आपको टेंशन रहेगी। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। संयम से कामों को निपटाने की कोशिश करें। यदि भाई व बहनों में कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है, तो उसके लिए आपको उनके साथ बैठकर पूरे मुद्दे को जानने की आवश्यकता है और कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग चल रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आप काम को लेकर मेहनत अधिक करेंगे, जिससे आपको शाम के समय सिरदर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या भी होने की संभावना है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, क्योंकि आपको आने वाले समय में उसे उतारने में समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
कन्या राशि : आज आपको काम को लेकर थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है, इसलिए आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो उसे समय से पूरा करने की कोशिश करें। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी। यदि आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो किसी से मांगकर वाहन न चलाएं। आपको राजनीति से संबंधित किसी काम में थोड़ा समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा और आपको किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती हैं।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए आय पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको आय और व्यय में तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह करने से बचना होगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की दी गई सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी, लेकिन आपकी सेहत में कोई समस्या खड़ी होगी, जिससे आपकी मुश्किले बढ़ सकती हैं। आप अपने काम पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी दूर रह रहे पर परिजन से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। आपको अपने माताजी से किसी बात को लेकर लापरवाही नहीं करनी है और छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को भी आप आसानी से निपटा पाएंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे, उसमें अच्छा इन्वेस्टमेंट करने की भी सोचेंगे। आपको यार दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करके आपकी कोई टेंशन थोड़ा कम होगी। संतान आपकी जिम्मेदारियों पर खरी उतरेगी और आपकी अपने प्यार से मुलाकात होगी। जो लोग रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। सरकारी काम आपका पूरा हो सकता है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। जीवनसाथी को प्रमोशन आदि मिलने से खुशी होगी और परिवार के सदस्य में एकजुटता बनी रहेगी। भाई-बहन भी आपको काम को लेकर अच्छी सलाह देंगे। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपको अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता सता सकती हैं।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आने वाला है। आपको किसी लापरवाही के कारण मुश्किलें बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी किसी से कहासुनी होने की संभावना है। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके प्यार की दस्तक हो सकती है। आपको किसी से उधार लेने से बचना होगा। बिजनेस में यदि आप किसी योजना में इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो वह आपके लिए आने वाले समय में अच्छा रहेगा, लेकिन आपको पार्टनरशिप पूछकर करना बेहतर रहेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
आज का राशिफल
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...










