बिलासपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकर्रा में विदाई पार्टी के दौरान हुई गंभीर अनुशासनहीनता अब जांच के दायरे में आ गई है। सकर्रा स्कूल स्टंटबाजी मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विजय टांडे ने प्राचार्य की भूमिका की जांच के आदेश दिए हैं और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है।
स्कूल परिसर में कार-ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट
विदाई पार्टी के नाम पर स्कूल परिसर में छात्रों ने कार और ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट किए। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि छात्र तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा रहे हैं। इस दौरान ट्रैक्टर और कार की आपस में टक्कर भी हुई, जिससे वहां मौजूद छात्र और शिक्षक घबरा गए। हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय प्राचार्य और शिक्षक मौजूद थे, फिर भी किसी ने छात्रों को रोकने का प्रयास नहीं किया।
पालकों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी
इस घटना को लेकर पालकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है। शाला विकास समिति ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप भी लगाए हैं। समिति अध्यक्ष अमलेन्दु गौरहा ने विधायक को पत्र सौंपकर फर्जी हस्ताक्षर से राशि आहरण और अवैध वसूली की शिकायत की है।
डीईओ का सख्त रुख
डीईओ विजय टांडे ने स्पष्ट कहा कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस की कार्रवाई भी शुरू
प्रसारित वीडियो के आधार पर हिरी पुलिस ने स्टंटबाजी करने वाले छात्रों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान काटा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि स्कूल परिसर में भारी वाहनों की एंट्री कैसे हुई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...