महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त जल, बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे।
रायपुर के खारुन नदी तट स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। भक्तजन विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध राजिम स्थित कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। त्रिवेणी संगम तट पर स्थित इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि वनवास काल में माता सीता ने यहां शिवलिंग की स्थापना की थी। महाशिवरात्रि के अवसर पर चल रहे राजिम कुंभ कल्प का भी समापन हो रहा है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी पहुंचे हैं।
कवर्धा जिले में स्थित भोरमदेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ‘छत्तीसगढ़ का खजुराहो’ कहे जाने वाले इस प्राचीन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
गरियाबंद जिले के ग्राम मरोदा के समीप सुरम्य वनांचल में स्थित भूतेश्वरनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। यहां विश्व के विशालतम स्वयंभू शिवलिंग होने का दावा किया जाता है। बताया जाता है कि शिवलिंग की ऊंचाई लगभग 72 फीट और गोलाई 210 फीट है। महाशिवरात्रि पर समिति और प्रशासन द्वारा सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।
इसी तरह जांजगीर-चांपा जिले के खरौद स्थित लक्ष्मणेश्वर मंदिर में भी देर रात से भक्तों की लंबी कतार लगी रही। यहां सवा लाख छिद्रों वाले शिवलिंग पर जल, दूध और सवा लाख चावल के दाने अर्पित करने की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि लक्ष्मणेश्वर महादेव के दर्शन मात्र से ही भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...