आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2026 मैच में आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें इस समय शानदार लय में हैं और टूर्नामेंट में अपने-अपने शुरुआती दो मुकाबले जीत चुकी हैं। ऐसे में फैंस को एक और यादगार भिड़ंत की उम्मीद है।
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 7 में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 1 जीत मिली है। भारत को एकमात्र हार साल 2021 के मुकाबले में झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा हर बार भारतीय टीम ने दबदबा बनाए रखा है। यही कारण है कि आगामी मैच में भी टीम इंडिया को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
अगर ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भी भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है। अब तक दोनों देशों के बीच 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 12 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 3 मुकाबलों में सफलता मिली है। एक मैच टाई भी रहा है। आंकड़े साफ बताते हैं कि छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर लगातार बढ़त बनाई हुई है।
फैंस के लिए राहत की बात यह है कि आर प्रेमदासा मैदान का जल निकासी तंत्र काफी अच्छा माना जाता है। यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलने की संभावना रहती है, क्योंकि गेंद हवा में लहरा सकती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी होने लगती है, जिससे गेंदबाजों को अतिरिक्त सहारा मिलता है और बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना कठिन हो जाता है।
इस मैदान पर स्पिन गेंदबाज भी प्रभावी साबित होते हैं, ऐसे में पाकिस्तान के उस्मान तारिक और भारत के वरुण चक्रवर्ती की भूमिका अहम रह सकती है। कोलंबो का मौसम भी बल्लेबाजों की चिंता बढ़ा रहा है, क्योंकि तेज हवा चलने पर गेंद और ज्यादा घूम व लहरा सकती है।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक कोलंबो में रविवार को दिनभर बारिश के आसार बने हुए हैं। सुबह के समय वर्षा की संभावना करीब 20 से 30 प्रतिशत बताई जा रही है, जबकि शाम 7 बजे तक इसके लगभग 40 प्रतिशत रहने का अनुमान है। ऐसे हालात में बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने की आशंका भी बनी रहेगी। हालांकि यदि खेल शुरू हो भी जाता है, तो मौसम की स्थिति का असर पिच पर जरूर देखने को मिल सकता है, जिससे खेल की परिस्थितियां बदल सकती हैं। टी20 विश्व कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है, जहां दर्शक सभी मुकाबले टीवी पर देख सकते हैं। मैच की सीधी प्रसारण सुविधा जियोहॉटस्टार एप पर उपलब्ध रहेगी।
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
November 1, 2026 /
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...