Google Analytics Meta Pixel तस्कर गिरफ्तार, आरोपी से 87 नग कीमती हीरे जब्त - Ekhabri.com

तस्कर गिरफ्तार, आरोपी से 87 नग कीमती हीरे जब्त

गरियाबंद। हीरे को चोरी कर अवैध रूप से तस्कर करने वाले आरोपीं को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 87 नग कीमती हीरे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक ही सप्ताह में दो बड़ी कार्यवाही की है। गांजा तस्कर के बाद अब हीरा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। गरियाबंद पुलिस अब तक कुल 6 मामलों में 660 नग हीरा पकडऩे में सफल रही है । जिले में तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जारी है। पलिस कप्तान के दिशा-निर्देश पर थाना मैनपुर एवं टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन, एसडीओपी मैनपुर रूपेश डाण्डे के नेतृत्व मे क्षेत्र में लगातार अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश प्राप्त होने टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झरियाबाहरा के साहू होटल के पास मो.सा. क्रमांक सीजी 23 जे 2038 में एक व्यक्ति होटल के सामने खड़ा है और अपने पास अवैध रूप से कीमती खनिज पदार्थ को चोरी कर बेचने के फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर हमराह स्टाफ के ग्राम झरियाबाहरा के साहू होटल के पास पहुंचे व मो.सा. क्रमांक सीजी 23 जे 2038 के पास एक व्यक्ति खड़ा था जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नवम्बर नागेश पिता भोजराम नागेश उम्र 24 साल साकिन ग्राम काण्डेकेला थाना अमलीपदर जिला गरियाबंद का रहने वाला बताया, जिसकी तलाशी लेने पर उसकी पेंट के जेब से एक कागज की पुडिय़ा में प्लास्टिक रैपर में हीरा कीमती पत्थर मिले, जिसकी गिनती करने पर 87 नग हीरा जैसे कीमती खनिज पदार्थ कीमती लगभग 11,31,000 रुपए के होना पाए गए तथा मो.सा. सीजी 23 जे 2038 को अपना होना बताने पर धारा 91 जा.फौ. के तहत वैध कागजात प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया। कोई भी कागजात नहीं होना बताने एवं लेख कर दिया। आरोपी कृत्य धारा 379 भादवि 4(21) माइनिंग एक्ट का घटित करना पाये जाने पर पर विधिवत गिरफ्तार कर थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 18/2021 धारा 379 भादवि 4(21) माइनिंग एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण अजमानतीय होने से 15 दिवस के न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...