सूरजपुर। जिले में बंद पड़ी खदान से फ्लाई ऐश चोरी का मामला सामने आया है। एसईसीएल के बिश्रामपुर क्षेत्र की एक ओसीएम खदान से बड़ी मात्रा में राखड़ निकालकर अवैध रूप से बेचे जाने की जानकारी मिली है। कोयला उत्पादन बंद होने के बाद इस खदान में पावर प्लांटों से निकले फ्लाई ऐश की भराई की गई थी, लेकिन अब इसी राखड़ की चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है।
जानकारी के मुताबिक क्वारी नंबर-1 में लगभग 13 लाख क्यूबिक मीटर फ्लाई ऐश की भराई का कार्य पूरा होने के बाद काम रोक दिया गया था। इसके बाद से ही कुछ लोगों ने इस स्थान को निशाना बनाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ से दो महीने से एक गैंग रात के समय खदान क्षेत्र में सक्रिय है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार आरोपी डोजर और चैन माउंटेन मशीनों की मदद से राखड़ को ट्रकों में भरते हैं और फिर इसे आसपास के ईंट भट्ठा संचालकों तथा ओवरब्रिज निर्माण से जुड़े ठेकेदारों को बेच देते हैं। इस तरह बंद पड़ी खदान से राखड़ का अवैध कारोबार लगातार चल रहा है।
खदान के मैनेजर विजय कुमार सिंह ने बताया कि खदान में फ्लाई ऐश भराई का काम एनटीपीसी लारा, सीपत, कोरबा और रायगढ़ के पावर प्लांटों के साथ हुए अनुबंध के तहत किया गया था। आगे इस स्थान को समतल कर उस पर मिट्टी भरने और वृक्षारोपण की योजना बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि खदान से राखड़ चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना मिलने के बाद खदान क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध लोगों की पहचान कर उनसे पूछताछ की जाएगी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए खदान प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...