Google Analytics Meta Pixel सचिन पायलट की कार्यप्रणाली से सकते में कांग्रेस आलाकमान - Ekhabri.com

सचिन पायलट की कार्यप्रणाली से सकते में कांग्रेस आलाकमान

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की शक्तिप्रदर्शन वाली कार्यप्रणाली से कांग्रेस आलाकमान सकते में है। आलाकमान की नींद उड गई है। दरअसल पायलट लगातार किसान महापंचायत कर शक्तिप्रदर्शन कर रहे हैं। उनके शक्तिप्रदर्शन से कांग्रेस आलाकमान परेशान है। पायलट पूर्वी राजस्थान के तीन जिलों में किसान महापंचायत करने के बाद अब जोधपुर और अजमेर संभाग में किसान महापंचायत की तैयारी में जुटे हैं।

पायलट खेमे के वरिष्ठ विधायक विश्वेंद्र सिंह, हेमाराम चौधरी, रमेश मीणा, मुकेश भाकर व जीआर खटाना जोधपुर व अजमेर में किसान महापंचायत की तैयारियों में जुटे हैं। अगले एक-दो दिन में इन महापंचायतों की तारीख घोषित होगी। गुर्जर और मीणा बहुल इलाकों में शक्तिप्रदर्शन करने के बाद पायलट अब जाट बहुल बाड़मेर, अजमेर व नागौर जिलों में अपनी ताकत दिखाएंगे। इसके बाद जोधपुर जिले में उनकी महापंचयात होगी। जानकारी के अनुसार, महापंचायतों का दौर अप्रैल तक पूरा करने के बाद दलित बहुल इलाकों का दौरा करने की योजना बनाई जा रही है।

महांचायत के जरिये पायलट एक तरफ तो आलाकमान और मुख्यमंत्री अश्ाोक गहलोत को अपनी ताकत दिखाने में जुटे हैं, वहीं यह संदेश्ा भी देने का प्रयास कर रहे हैं कि सभी समाज उनकी स्वीकार्यता है। पिछले सप्ताह जयपुर जिले के कोटखावदा में पायलट की किसान महापंचायत में जुटी भीड़ को देख आलाकमान सक्रिय हो गया है। आलाकमान चाहता है कि अब विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद पायलट समर्थक विधायकों को मंत्री और राजनीतिक नियुक्तियों के माध्यम से सरकार में जगह दी जाए। इसके लिए प्रदेश्ा प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन एक बार फिर सक्रिय हुए हैं। हालांकि माकन दो बार पहले भी सार्वजनिक रूप से पहले दिसंबर और फिर जनवरी में राजनीतिक नियुक्तियों का काम पूरा करने का वादा कर चुके हैं, लेकिन गहलोत ने उनकी एक नहीं मानी। चार विधानसभा सीटों पर अप्रैल के पहले सप्ताह तक संभावित उप चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियां करने के मूड में नहीं है।

Read Also  प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

पायलट अभी ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे उन पर बगावत के आरोप लगे। महापंचायत में पायलट के साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सीएम के कटाउट व कांग्रेस के झंडे लगाए जाएंगे। भीड़ जुटाकर आलाकमान तक यह संदेश पहुंचाने की रणनीति है कि प्रदेश में पार्टी का भविष्य वही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...