रायपुर, 3 अप्रैल 2026। लक्षद्वीप के युवा एथलीट अब्दुल फताह ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से खेल जगत में नया इतिहास रच दिया है। रात में मछुआरे का काम करने वाले फताह ने ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में लंबी कूद स्पर्धा में 7.03 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वह लक्षद्वीप के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने 7 मीटर की दूरी पार की है।
अमीनी द्वीप के रहने वाले 18 वर्षीय फताह का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। मछुआरे परिवार में जन्मे फताह अपने परिवार के भरण-पोषण में योगदान देने के लिए रात में समुद्र में काम करते हैं और सुबह होते ही अभ्यास के लिए मैदान पहुंच जाते हैं। आर्थिक तंगी के कारण उन्हें 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी, लेकिन उन्होंने खेल के प्रति अपने जुनून को नहीं छोड़ा।
जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में फताह की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि लक्षद्वीप में आधुनिक खेल सुविधाओं का अभाव है। यहां तक कि द्वीप में कोई सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक भी नहीं है, जिसके चलते फताह मिट्टी के गड्ढों और साधारण मैदानों में अभ्यास करते हैं।
फताह ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले उन्होंने 7.15 मीटर का लक्ष्य रखा था। हालांकि, 7.03 मीटर की छलांग लगाकर उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि है और आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा भी।
उनकी खेल यात्रा की शुरुआत फुटबॉल से हुई थी, लेकिन कोच मोहम्मद कासिम ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें एथलेटिक्स की ओर प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ में प्रशिक्षण शुरू किया।
लक्षद्वीप में खेलों के विकास के लिए हाल के वर्षों में प्रयास तेज हुए हैं। अमीनी एथलेटिक्स एसोसिएशन के गठन के बाद से कई युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिल रहा है। पिछले दो वर्षों में इस एसोसिएशन ने सैकड़ों एथलीट तैयार किए हैं, जिनमें से 17 खिलाड़ियों का चयन ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के लिए हुआ।
गौरतलब है कि लक्षद्वीप की ही एथलीट मुबस्सिना मोहम्मद पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं। ऐसे में फताह की यह सफलता द्वीप के खेल भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।
फताह को उम्मीद है कि उनकी इस उपलब्धि के बाद लक्षद्वीप में खेल सुविधाओं का विकास होगा और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...