रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 2 अप्रैल को एक नाबालिग सहित सात अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल 22.450 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख 22 हजार 500 रुपए है। आरोपी ओड़िशा से गांजा लाकर मध्यप्रदेश में बेचने की फिराक में थे। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को मिली थी सूचना
सूचना के अनुसार, तेलघानी नाका चौक के पास कुछ लोग बैग में गांजा रखकर तस्करी कर रहे थे। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
छापेमारी और गिरफ्तारी
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंज थाना पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर नाबालिग समेत सात तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास अलग-अलग बैग मिले, जिनमें कुल 22.450 किलो गांजा बरामद हुआ।
प्रारंभिक जांच और तस्करी का नेटवर्क
शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने गांजा ओड़िशा से मंगाया था और मध्यप्रदेश में बेचने का प्रयास कर रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ गंज थाना में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
शांतनु मलिक (23), ग्राम पंचायत परमतांगा, जिला कंधमाल, ओड़िशा
रोमियो मलिक (19), ग्राम पंचायत माजामहा, जिला कंधमाल, ओड़िशा
जुलुयत मलिक (19), ग्राम पंचायत माजामहा, जिला कंधमाल, ओड़िशा
राहुल मलिक (20), ग्राम पंचायत माजामहा, जिला कंधमाल, ओड़िशा
रश्मिता दीगल (27), कुटियापदर गुनीमुंडा, जिला बलांगीर, ओड़िशा
दीपा दीगल (35), नुलागांव, जिला कंधमाल, ओड़िशा
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By User 6 /
July 23, 2026 /
आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो....लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता,...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...